पीएम – विश्वकर्मा योजना

Share this post :

पीएम – विश्वकर्मा योजना

यह केंद्रीय क्षेत्रक की योजना है, जिसे पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारों को व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है। 

शुरुआत :  17  सितम्बर 2023 

मंत्रालय :  सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)

विभाग :  उद्योग विभाग 

अवधि : 2023 – 2028  

वित्त परिव्यय : 13,000 करोड़ रुपए 

पात्रता : 

  • 18 वर्ष से अधिक आयु के पारम्परिक कारीगर और शिल्पकार जो चिन्हित 18 व्यवसायों में लगे हो। 
  • प्रति परिवार केवल एक सदस्य को लाभ दिया जायेगा। 
  • पिछले पांच वर्षो में उसने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा, पीएम स्वनिधि के तहत ऋण न लिया हो, और यदि लिया हो तो उसे पूरी तरह चुका दिया हो। 
  • सरकारी कर्मचारी एवं उनके पारिवारिक सदस्य इस हेतु पर नहीं है। 

लाभ : 

  • कौशल उन्नयन हेतु –
    • बुनियादी प्रशिक्षण : 5 – 7 दिनों में 40 घंटे, 500 रुपए प्रतिदिन स्टाईपेंड 
    • उन्नत प्रशिक्षण : 15 दिन तक, 500 रुपए प्रतिदिन स्टाईपेंड 
  • टूलकिट प्रोत्साहन  – आधुनिक उपकरण खरीद ,उत्पादकता एवं उत्पाद की गुणवत्ता सुधार हेतु e-RUPI/e-Voucher के माध्यम से  15,000 रुपए अनुदान। 
  • ऋण सहायता – ‘उद्यम विकास ऋण’ के रूप में ब्याज अनुदान ( 5% की रियायती ब्याज दर, भारत सरकार द्वारा 8% तक ब्याज अनुदान सीमा के अधीन) के साथ 1 लाख रुपए (प्रथम क़िस्त) और 2 लाख रुपए (द्वितीय क़िस्त) का जमानत – मुक्त ऋण प्रदान किया जायेगा।
    •   ऋण राशि  चुकाने की अवधि 
      प्रथम चरण  1 लाख रुपए तक  18 महीने 
      द्वितीय चरण  2 लाख रुपए तक  30 महीने 
  • लाभार्थियों को प्रति माह 100 लेनदेन तक प्रत्येक डिजिटल लेनदेन पर 1 रुपए प्राप्त होंगे। 

Note :

  • राजस्थान बजट 2025 – 26 में  ‘विश्वकर्मा कौशल संस्थान’  की स्थापना कोटा में करने की घोषणा की गयी। (आवंटित राशि – 150 करोड़) 
किस-किस को लाभ मिलेगा
1. बढ़ई (सुथार) 10. मोची (चर्मकार)
2. नाव निर्माता 11. राजमिस्त्री
3. अस्त्र बनाने वाला 12. टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/जूट बुनकर
4. लोहार 13. गुड़िया और खिलौना निर्माता
5. हथौड़ा एवं टूल किट निर्माता 14. नाई
6. ताला बनाने वाला 15. माला बनाने वाले
7. सुनार 16. धोबी
8. कुम्हार 17. दर्जी
9. मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाला 18. मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला
Share this post :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top