Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राष्ट्रीय वायरल हैपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजस्थान में किस वर्ष तक ‘हैपेटाइटिस सी’ के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है?
(A) वर्ष 2025 तक
(B) वर्ष 2027 तक
(C) वर्ष 2030 तक
(D) वर्ष 2035 तक
Show Answer :-
(C) वर्ष 2030 तक
व्याख्या : राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जुलाई 2018 (विश्व हेपेटाइटिस दिवस) को शुरू किया गया एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। राजस्थान में यह कार्यक्रम 2019 से संचालित है, और वर्ष 2030 तक ‘हैपेटाइटिस सी’ उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
प्रश्न : 2 – राजस्थान सरकार द्वारा ‘नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर’ से बचाव और जागरूकता के लिए हाल ही में कौन सी पहल प्रारम्भ की गई है?
(A) निरोगी लिवर अभियान
(B) मिशन लिवर स्माइल
(C) स्वस्थ यकृत योजना
(D) मुख्यमंत्री हैपेटाइटिस सुरक्षा योजना
Show Answer :-
(B) मिशन लिवर स्माइल।
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) की रोकथाम, शीघ्र पहचान और जागरूकता के लिए ‘मिशन लिवर स्माइल’ पहल शुरू की है। इसके तहत जिला अस्पतालों में लिवर क्लीनिक स्थापित करने की योजना है, जहाँ जाँच, बीमारी की गंभीरता का आकलन और उपचार की सुविधा दी जाएगी।
प्रश्न : 3 – हाल ही में (जुलाई 2026) राजस्थान पुलिस अकादमी ने पुलिस कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यू.के.)
(B) यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर (यू.के.)
(C) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (यू.एस.ए.)
(D) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.)
Show Answer :-
(B) यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर (यू.के.)
व्याख्या : जुलाई 2026 में राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) और University of Manchester के बीच MoU हुआ। इसका मुख्य फोकस पुलिस कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और संयुक्त अनुसंधान है। यह समझौता 5 वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ के तहत क्लस्टर गठन में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा
Show Answer :-
(B) दूसरा
व्याख्या : राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत राजस्थान क्लस्टर गठन में देश में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान 2380 क्लस्टर के गठन के साथ आंध्रपदेश (5002 क्लस्टर) के बाद दूसरे स्थान पर है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत चित्तौड़गढ़ जिले का उत्पाद कौन सा है?
(A) ग्रेनाईट एवं मार्बल के उत्पाद
(B) थेवा आभूषण
(C) क्वार्ट्ज
(D) कोटा डोरिया
Show Answer :-
(A) ग्रेनाईट एवं मार्बल के उत्पाद
व्याख्या : राजस्थान के पंच गौरव कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ के लिए ‘एक जिला–एक उत्पाद’ के अंतर्गत ग्रेनाइट एवं मार्बल के उत्पाद चयनित किए गए हैं।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 – “राजस्थान सरकार द्वारा टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन मधुहारी’ के तहत ‘मधु नेत्र एआई’ (Madhu Netra AI) का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(A) टाइप-1 डायबिटीज मरीजों में हाइपोग्लाइसीमिया का पूर्वानुमान लगाना
(B) एआई आधारित डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग करना
(C) ग्लूकोज मॉनिटरिंग के लिए स्मार्ट चिप विकसित करना
(D) मरीजों को टेली-मेडिसिन सुविधा प्रदान करना
Show Answer :-
(B) एआई आधारित डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग करना।
व्याख्या : राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘मिशन मधुहारी’ संचालित किया जा रहा है, इसके तहत राज्य में टाइप-Ⅰ डायबिटीज से पीड़ित बच्चो और युवाओं को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मिशन के तहत मधुनेत्र एआई के माध्यम से डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग प्रारम्भ की गयी है। इस नवाचार को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जा चुका है।
साथ ही मधुहारी बैंक के माध्यम से इन्सुलिन एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करवाई जा रही है।
प्रश्न : 7 – राजस्थान संपर्क (181) कॉल सेंटर की हालिया (जुलाई 2026) समीक्षा के अनुसार, परिवादों (शिकायतों) के निस्तारण की औसत अवधि कितनी रही है ?
(A) 5 दिन
(B) 8 दिन
(C) 12 दिन
(D) 15 दिन
Show Answer :-
(B) 8 दिन।
व्याख्या : 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 की अवधि में शिकायतों के औसत निस्तारण की अवधि 8 दिन रही है।