Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 26 Oct 2026

Ramअक्टूबर 27, 2026 · 6 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-248 : 26 October 2026
In this article 2 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


मिशन कर्मयोगी में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर

  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में कमेटी ऑफ़ सेक्रेट्रीज़ (सीओएस) की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि राज्य के 8 लाख 33 हज़ार से अधिक कार्मिक आई-गॉट (iGOT) कर्मयोगी प्लेटफ़ॉर्म पर जुड़ चुके हैं।
  • प्रमुख राज्यों की केपीआई रैंकिंग में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है।

डीएमआईसी: जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (JPMIA)

  • दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) के तहत पाली ज़िले के रोहट में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप बनाई जा रही है। इसे रिको (RIICO) विकसित कर रहा है।
  • गैस: लगभग 4,000 वर्गमीटर भूमि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को CNG स्टेशन के लिए दी गई है।

जैसलमेर :

  • जैसलमेर को ‘स्वर्ण नगरी (Golden City)’ कहते हैं। शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर वुड फ़ॉसिल पार्क (आकल) है, जहाँ थार मरुस्थल की 18 करोड़ वर्ष पुरानी भूगर्भीय घटनाओं के निशान मिलते हैं।
  • जैसलमेर किला यानी सोनार किला सिर्फ़ पर्यटन स्थल नहीं है, इसके अंदर आज भी लोग रहते हैं।
  • पर्यटन विभाग हर साल जनवरी-फ़रवरी में मरु महोत्सव (Desert Festival) मनाता है।
  • मंदिर पैलेस का बादल महल पाँच मंज़िला है, और इसका ताज़िया टावर ताज़िये के आकार में मुस्लिम कारीगरों ने बनाया था।
  • पटवों की हवेली जैसलमेर की सबसे बड़ी और सबसे बारीक नक्काशी वाली हवेलियों में से है। ये भी पाँच मंज़िला है।

स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (26 अक्टूबर 2026)

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-26-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
सुजस क्विज़ अब PDF में, मुफ़्त
साप्ताहिक PDF7 दिन की क्विज़हर रविवार
मासिक PDFपूरे महीने की क्विज़महीने के आख़िर में
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top