Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 25 Oct 2026

Ramअक्टूबर 26, 2026 · 8 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-247 : 25 October 2026
In this article 2 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


शेखावाटी विरासत एवं विकास समिट

  • शेखावाटी की विरासत, हवेलियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट होगी। इसका उद्देश्य देश-विदेश में बसे शेखावाटी के प्रवासियों को अपनी मातृभूमि के विकास और निवेश से जोड़ना है।
  • राज्य सरकार शेखावाटी क्षेत्र की 662 हवेलियों के संरक्षण पर काम कर रही है। सीकर, झुंझुनूं और चूरू को मिलाकर हेरिटेज टूरिज़्म सर्किट भी बनाया जा रहा है।

कृषि विभाग और ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीच एमओयू

  • आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन परिसर में ग्लोबल समिट हुई। इसमें राजस्थान सरकार के कृषि विभाग और ब्रह्माकुमारी संस्थान की राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फ़ाउंडेशन के कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
  • यह एमओयू 3 वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।
  • राजस्थान में प्राकृतिक, जैविक और योगिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
  • आबूरोड में योगिक और प्राकृतिक खेती के लिए एक ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (Centre of Excellence) विकसित किया जाएगा। [1, 2]

7. जैसलमेर (पर्यटन)

  • जैसलमेर की शुरुआत 12वीं शताब्दी से मानी जाती है। रावल जैसल ने सन 1156 में यहाँ मिट्टी का किला बनवाया, और इसे अपने नाम पर जैसलमेर कहकर राजधानी बनाया।
  • जैसलमेर किले को सोनार किला (स्वर्ण दुर्ग) भी कहते हैं, क्योंकि ढलते सूरज में ये रेत के सुनहरे रंग जैसा चमकता है। ये विश्व धरोहर स्थल है। 
  • गड़ीसर झील एवं सालिम सिंह की हवेली जैसलमेर में स्थित है। 

स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (25 अक्टूबर 2026)

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-25-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
सुजस क्विज़ अब PDF में, मुफ़्त
साप्ताहिक PDF7 दिन की क्विज़हर रविवार
मासिक PDFपूरे महीने की क्विज़महीने के आख़िर में
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top