Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 24 Oct 2026

Ramअक्टूबर 25, 2026 · 7 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-246 : 24 October 2026
In this article 2 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


पीएम ई-बस सेवा योजना: राजस्थान में 9 शहरों के लिए 1,150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत

  • पीएम ई-बस सेवा योजना केंद्र सरकार की योजना है। इसका उद्देश्य शहरों में साफ ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें चलाकर प्रदूषण कम करना और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना है।
  • शुरुआत में राजस्थान के 8 शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत हुई थीं। राज्य सरकार के प्रयासों से अतिरिक्त बसें मिलीं, इसलिए अब 9 शहरों के लिए कुल 1,150 ई-बसें स्वीकृत हैं। सीकर को बाद मे शामिल किया गया है। 
शहर स्वीकृत ई-बसें
जयपुर 550
जोधपुर 125
अजमेर, कोटा 100-100
बीकानेर 75
भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर, सीकर 50-50
  • राज्य को अब तक 250 ई-बसें मिल चुकी हैं।
  • केंद्र सरकार ने चार्जिंग और बिजली से जुड़े ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक और बस डिपो के निर्माण कार्य के लिए 53 करोड़ रुपये से अधिक मंज़ूर किए हैं।

राज निवेश: सितंबर में 11,739 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

  • ‘डीरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन फेज-1’ का उद्देश्य उद्योगपतियों के लिए नियम-प्रक्रियाएं आसान करना, कागज़ी काम का बोझ कम करना और सेवाएं समय पर देना है। 
  • सितंबर 2026 में राज निवेश पोर्टल पर 11,739.27 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दर्ज हुए।
क्षेत्र निवेश प्रस्ताव
रक्षा 4,840 करोड़
पर्यटन एवं आतिथ्य 3,058 करोड़
सौर उपकरण निर्माण 1,000 करोड़
अचल संपत्ति (रियल एस्टेट) 744 करोड़

कृषि आदानों की जांच अब फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस: कृषि विभाग और डाक विभाग में समझौता

  • कृषि आदान का मतलब है खेती में लगने वाली चीज़ें, जैसे बीज, उर्वरक (खाद) और कीटनाशक। इनकी गुणवत्ता जांच को निष्पक्ष, गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग और भारतीय डाक विभाग (राजस्थान परिमंडल) के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ।

स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (24 अक्टूबर 2026)

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-24-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
सुजस क्विज़ अब PDF में, मुफ़्त
साप्ताहिक PDF7 दिन की क्विज़हर रविवार
मासिक PDFपूरे महीने की क्विज़महीने के आख़िर में
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
रोज़ का Sujas Quiz और करंट अफेयर्स सबसे पहले पाएँ Telegram से जुड़ें
Scroll to Top