
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में शहरी विकास से संबंधित विश्व बैंक की प्रस्तावित ‘सूत्रा’ परियोजना का पूरा नाम क्या है?
(A) सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन इन राजस्थान एक्सीलरेटेड
(B) स्मार्ट अर्बन ट्रांसपोर्टेशन इन राजस्थान अथॉरिटी
(C) सस्टेनेबल अर्बन टूरिज्म इन राजस्थान एरिया
(D) स्पेशल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन एंड रिन्यूअल अथॉरिटी
Show Answer :-
(A) सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन इन राजस्थान एक्सीलरेटेड
व्याख्या : SUTRA परियोजना की पूरी जानकारी के लिए Sujas Quiz 21/10/2026↗ के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य पढ़ें।
प्रश्न : 2 – सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए राजस्थान में अपनाई जा रही 6-ई आधारित रणनीति में निम्नलिखित में से कौन-सा शामिल नहीं है?
(A) एजुकेशन
(B) इंजीनियरिंग
(C) एनफोर्समेंट
(D) एंटरटेनमेंट
Show Answer :-
(D) एंटरटेनमेंट
व्याख्या :
राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही 6-E आधारित रणनीति का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं चोटों को कम करना है।
राजस्थान में 6-E रणनीति के छह घटक हैं:
Education (शिक्षा) — सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता।
Engineering (अभियांत्रिकी) — सड़कों एवं वाहनों की सुरक्षा में सुधार।
Enforcement (प्रवर्तन) — यातायात नियमों का सख्ती से पालन।
Emergency Care (आपातकालीन देखभाल) — दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता।
Evaluation (मूल्यांकन) — सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा।
Engagement (सहभागिता) — आमजन एवं हितधारकों की भागीदारी।
प्रश्न : 3 – एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता?
(A) अवनि लेखरा
(B) सिमरन
(C) मोना अग्रवाल
(D) दीप्ति जीवनजी
Show Answer :-
(B) सिमरन
व्याख्या : एशियन पैरा गेम्स 2026 में सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 100 मीटर T12 स्पर्धा में 12.02 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता, इससे पहले उन्होंने 200 मीटर टी12 स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।
T12 श्रेणी: यह वर्ग दृष्टिबाधिता वाले खिलाड़ियों के लिए है, जिनकी दृष्टि में मध्यम स्तर की कमी होती है।
प्रश्न : 4 – चंबल नदी में अवैध बजरी खनन की रोकथाम के लिए अरण्य भवन में किसकी तर्ज पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए जाएंगे?
(A) स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर
(B) अभय कमांड सेंटर
(C) राजस्थान संपर्क पोर्टल
(D) ई-मित्र केंद्र
Show Answer :-
(B) अभय कमांड सेंटर
व्याख्या :
राजस्थान सरकार द्वारा ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान की शुरुआत 15 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों, भामाशाहों, कॉर्पोरेट संस्थाओं और आमजन को अपने गृह राज्य में जल संरक्षण कार्यों से जोड़ना है।
प्रश्न : 5 – राजस्थान में युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए कौन-सा पोर्टल शुरू किया गया है?
(A) राज सेवरा पोर्टल
(B) मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल
(C) माय भारत पोर्टल
(D) आई-स्टार्ट पोर्टल
Show Answer :-
(B) मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल
व्याख्या :
पूरा नाम: मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल (SUYOG – Strengthening & Upscaling of Youth with One Goal)
शुभारंभ: 21 जुलाई 2026
उद्देश्य: युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ना।
प्रारंभिक क्षेत्र: बगरू विधानसभा क्षेत्र एवं बारां जिला।
📌 सुजस: 22 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
बूंदी: बावड़ियों का शहर
- रानीजी की बावड़ी को ‘क्वीन्स स्टेपवेल’ भी कहते हैं। इसे 1699 में बूंदी के राव राजा अनिरुद्ध सिंह की छोटी रानी नाथावती जी ने बनवाया था। इसके खंभों पर गजराज (हाथी) की सुंदर नक्काशी है।
- माना जाता है कि नोबेल पुरस्कार विजेता रुडयार्ड किपलिंग ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास ‘किम’ का कुछ हिस्सा बूंदी में लिखा था।
- कजली तीज बूंदी का खास त्योहार है। यह हर साल भाद्रपद (जुलाई-अगस्त) में दो दिन मनाया जाता है और इसमें देवी उमा की पूजा होती है।
- रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य बूंदी से नैनवा जाने वाले रास्ते पर 45 किमी दूर है। यह 252 वर्ग किमी में फैला है और 1982 में बना था। यह रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के लिए बफर (सुरक्षा घेरा) का काम करता है।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (22 अक्टूबर 2026)
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-22-oct-2026/





