Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
➡️ Sujas Quiz-93 देखे। (24 मई 2026)
➡️ Daily Current Affairs Quiz देखें : 14 May 2026
प्रश्न : 1 – राजस्थान में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए किस क्षेत्र को “सिलिकॉन वैली ऑफ राजस्थान” के रूप में विकसित किया जा रहा है ?
(A) जयपुर-अजमेर क्षेत्र
(B) जोधपुर-पाली-मारवाड़ क्षेत्र
(C) उदयपुर-चित्तौड़ क्षेत्र
D) बीकानेर-जैसलमेर क्षेत्र
Show Answer :-
(B) जोधपुर-पाली-मारवाड़ क्षेत्र
व्याख्या : जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (JPMIA) तथा कांकाणी क्षेत्र को विशेष रूप से “सिलिकॉन वैली ऑफ राजस्थान” के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ चिप डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सिस्टम डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनियों के लिए एक एकीकृत औद्योगिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।
प्रश्न : 2 – अमृत योजना के तहत पूरे राजस्थान में कितने रेलवे स्टेशनों का निर्माण/पुनर्विकास किया जा रहा है ?
(A) 15
(B) 34
(C) 61
(D) 85
Show Answer :-
(D) 85।
व्याख्या : भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पूरे राजस्थान में 85 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है।
प्रश्न : 3 – हाल ही में चर्चा में रहा ‘सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स’ (Siwana Ring Complex) राजस्थान के किस जिले/क्षेत्र से संबंधित है जहाँ दुर्लभ खनिजों के विशाल भंडार मिले हैं ?
(A) डेगाना (नागौर)
(B) सिवाना (बालोतरा)
(C) जावर (उदयपुर)
(D) खेतड़ी (झुंझुनू)
Show Answer :-
(B) सिवाना (बालोतरा)
व्याख्या : ‘सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स’ राजस्थान के नवगठित बालोतरा जिले में स्थित है। यह मूल रूप से एक प्राचीन ज्वालामुखी कुंड है जो करीब 750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। हाल ही में यहाँ वैज्ञानिक सर्वेक्षण के दौरान देश के सबसे दुर्लभ और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रेयर अर्थ मिनरल्स (जैसे नियोबियम, जिरकोनियम और हाफनियम) के विशाल भंडार मिले हैं। इनका उपयोग मिसाइल, रॉकेट, ईवी बैटरी और सेमीकंडक्टर चिप बनाने जैसी अत्याधुनिक रक्षा और एयरोस्पेस तकनीकों में होता है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – ‘बंध बरेठा’ सिंचाई परियोजना का संबंध राजस्थान के किस जिले से है ?
(A) धौलपुर
(B) करौली
(C) भरतपुर
(D) सवाई माधोपुर
Show Answer :-
(C) भरतपुर
व्याख्या : ‘बंध बरेठा’ (या बारैठा बांध) सिंचाई परियोजना का संबंध भरतपुर जिले के बयाना उपखंड से है। यह भरतपुर जिले का सबसे बड़ा और एक ऐतिहासिक रियासतकालीन बांध है, जो कुकंद नदी पर बना है। इसकी नींव महाराजा जसवंत सिंह ने रखी एवं आगे निर्माण महाराजा राम सिंह द्वारा करवाया गया।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला एक उपज’ के तहत सवाई माधोपुर जिले की उपज कौन सी है ?
(A) किन्नू
(B) मोठ
(C) अमरूद
(D) ग्वारपाठा
Show Answer :-
(C) अमरूद
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 – “वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II” (VVP-II) के तहत राजस्थान के कितने सीमावर्ती जिलों के रणनीतिक गांवों का चयन किया गया है ?
(A) 4 जिले
(B) 5 जिले
(C) 6 जिले
(D) 3 जिले
Show Answer :-
(B) 5 जिले।
व्याख्या : राजस्थान के 5 सीमावर्ती जिलों (श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी) के कुल 184 रणनीतिक गांवों को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II” (VVP-II) के तहत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चुना गया है।
प्रश्न : 7 – वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के अंतर्गत राजस्थान में चयनित जिलों और उनके गांवों की संख्या का कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
(A) श्रीगंगानगर – 68 गांव
(B) बीकानेर – 46 गांव
(C) जैसलमेर – 36 गांव
(D) फलौदी – 04 गांव
Show Answer :-
(C) जैसलमेर – 36 गांव।
व्याख्या : वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II” (VVP-II) के अंतर्गत जिलों में गांवों का वर्गीकरण इस प्रकार है: श्रीगंगानगर में 68, बीकानेर में 46, बाड़मेर में 36, जैसलमेर में 30 और फलौदी जिले में 4.
प्रश्न : 8 – चंबल अभयारण्य की ‘पालीघाट रेंज’ जहाँ हाल ही में घड़ियाल संरक्षण कार्यक्रम के तहत 215 नन्हे घड़ियालों (हैचलिंग्स) का जन्म दर्ज किया गया, राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
(A) धौलपुर
(B) करौली
(C) कोटा
(D) सवाई माधोपुर
Show Answer :-
(D) सवाई माधोपुर।
व्याख्या : रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की सवाई माधोपुर में स्थित पालीघाट रेंज में चंबल और पार्वती नदी के संगम क्षेत्र पर स्थित है। घड़ियाल संरक्षण कार्यक्रम ‘राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना’ के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त है।
प्रश्न : 9 – हाल ही में सुर्खियों में रहा “मुख्यमंत्री थार सीमा विकास कार्यक्रम” के संबंध में कौन सा कथन असत्य है ?
(A) यह योजना राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा की अनुपालना में प्रारंभ की गई है।
(B) इस योजना के तहत 5 सीमावर्ती जिलों के 1 हजार 206 गांवों के समग्र विकास का लक्ष्य है।
(C) इस कार्यक्रम के लिए प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।
(D) वर्ष 2025-26 में इसके तहत 137 करोड़ रुपये की लागत के 1 हजार से अधिक कार्यों को स्वीकृति दी गई है।
Show Answer :-
(C) इस कार्यक्रम के लिए प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।
व्याख्या : कथन (C) गलत है क्योंकि मुख्यमंत्री थार सीमा विकास कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष 150 करोड़ रुपये (न कि 200 करोड़) का बजट प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 10 – मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 (MJSA 2.0) की शुरुआत राजस्थान में कब की गई थी ?
(A) जनवरी 2016
(B) फरवरी 2024
(C) अगस्त 2024
(D) मार्च 2025
Show Answer :-
(B) फरवरी 2024
व्याख्या : राजस्थान में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे संस्करण (2.0) को फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। (नोट: इसका पहला चरण 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ से शुरू हुआ था)। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के 20,000 गांवों में कुल 5 लाख नई व पुरानी जल संचयन संरचनाओं (जैसे खेत तलाई, एनीकट, मिनी परकोलेशन टैंक) का निर्माण और जीर्णोद्धार करना है।