Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – किसानों को जैविक उत्पादों का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान के किन तीन शहरों में ‘ऑर्गेनिक फूड मार्केट’ स्थापित किए जा रहे हैं?
(A) जयपुर, अजमेर और बीकानेर
(B) जोधपुर, कोटा और उदयपुर
(C) अलवर, भरतपुर और सीकर
(D) जयपुर, जोधपुर और उदयपुर
Show Answer :-
(B) जोधपुर, कोटा और उदयपुर।
व्याख्या : राजस्थान में किसानों को जैविक उत्पादों का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आमजन को जैविक कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन शहरों में ‘ऑर्गेनिक फूड मार्केट’ स्थापित किए जा रहे हैं: जोधपुर, कोटा और उदयपुर। इसकी घोषणा राज्य बजट 2026-27 में की गयी थी।
प्रश्न : 2 – राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए संचालित ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना’ के तहत अधिकतम कितनी राशि तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है?
(A) 1 लाख रुपये
(B) 50 हजार रुपये
(C) 2 लाख रुपये
(D) 5 लाख रुपये
Show Answer :-
(A) 1 लाख रुपये।
व्याख्या : राजस्थान सरकार की ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना’ के तहत पशुपालकों को अधिकतम ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त अल्पकालीन ऋण दिया जा रहा है।
यह योजना किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की तर्ज पर शुरू की गई थी। ऋण का उपयोग डेयरी/पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों—जैसे पशु शेड, खेली तथा दूध/चारा संबंधी उपकरण—के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न : 3 – ‘कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ’ विषय पर 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन राजस्थान में कहां किया गया?
(A) जैसलमेर
(B) जयपुर
(C) उदयपुर
(D) जोधपुर
Show Answer :-
(B) जयपुर
व्याख्या : ‘Commonwealth Peace Mediation Conference (CPMC) 2026’ का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक जयपुर, राजस्थान में किया गया।
थीम: Peace Mediation and the Rule of Law
उद्घाटन: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा कौन सी योजना संचालित की जा रही है?
(A) मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना
(B) जननी सुरक्षा वाउचर योजना
(C) माँ वाउचर योजना
(D) यशोदा सोनोग्राफी योजना
Show Answer :-
(C) माँ वाउचर योजना
व्याख्या : प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को निजी व सरकारी केंद्रों पर निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) वाउचर योजना (या मां वाउचर योजना) संचालित की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को क्यूआर कोड आधारित ई-वाउचर दिए जाते हैं।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक उत्पाद’ के तहत राजसमन्द जिले का उत्पाद कौन सा है?
(A) कोटा डोरिया
(B) सेण्ड स्टोन
(C) गार्लिक प्रोडक्ट
(D) ग्रेनाईट एवं मार्बल के उत्पाद
Show Answer :-
(D) ग्रेनाईट एवं मार्बल के उत्पाद
व्याख्या :
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection