Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान की ‘चंदन वन परियोजना’ के प्रथम चरण में किन चार जिलों में चंदन वन विकसित किए जाएंगे?
(A) उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़
(B) जयपुर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर
(C) उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़
(D) कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़
Show Answer :-
(A) उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़
व्याख्या : राजस्थान में ‘चंदन वन परियोजना’ के प्रथम चरण के तहत उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में चंदन वन विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना का शुभारंभ 1 अगस्त 2026 को उदयपुर के दूधतलाई वन क्षेत्र से किया गया। लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य चंदन के वनों का विकास करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, ग्रामीण आजीविका और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
प्रश्न : 2 – राजस्थान में ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ की राशि को बढ़ाकर प्रतिमाह कितना कर दिया गया है?
(A) 1,000 रुपये
(B) 1,250 रुपये
(C) 1,450 रुपये
(D) 1,500 रुपये
Show Answer :-
(C) 1,450 रुपये
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹1,450 प्रतिमाह कर दिया है। इसके अंतर्गत पात्र वृद्धजन, विधवा/एकल नारी, दिव्यांगजन एवं सीमांत कृषक को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
प्रश्न : 3 – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए कितने ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ बनाए जा रहे हैं?
(A) 5
(B) 7
(C) 9
(D) 11
Show Answer :-
(C) 9
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने से 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे विकसित करने की योजना बनाई है। इनकी कुल प्रस्तावित लंबाई 2,750 किमी से अधिक है। यह घोषणा राजस्थान के संशोधित बजट 2024-25 में की गई थी। इसके बाद बजट 2025-26 में इन 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कार्यों के लिए HAM/BoT मॉडल पर लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश का उल्लेख किया गयाहै।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ आगामी कितने सप्ताह तक संचालित किया जाएगा?
(A) 50 सप्ताह
(B) 75 सप्ताह
(C) 100 सप्ताह
(D) 150 सप्ताह
Show Answer :-
(C) 100 सप्ताह
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 100 सप्ताह तक संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने, नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त और स्वस्थ युवा पीढ़ी के माध्यम से विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को मजबूत करना है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत सलूम्बर जिले का उत्पाद कौन सा है?
(A) क्वार्ट्ज
(B) थेवा आभूषण
(C) कोटा स्टोन के उत्पाद
(D) मार्बल के उत्पाद
Show Answer :-
(A) क्वार्ट्ज
व्याख्या :
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection