Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त कितने रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है?
(A) 100 रुपये
(B) 150 रुपये
(C) 200 रुपये
(D) 250 रुपये
Show Answer :-
(B) 150 रुपये
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं की सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त 150 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है।
राज्य सरकार राजस्थान कृषक समर्थन योजना के तहत 150 रुपए/क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दे रही है।
🔹बजट 2026-27 में राजस्थान कृषक समर्थन योजना के लिए ₹245 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 2 – राजस्थान में जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कौन सा कार्यक्रम चलाया जा रहा है?
(A) नई किरण कार्यक्रम
(B) राज सवेरा कार्यक्रम
(C) जीवन रक्षक कार्यक्रम
(D) सुकूं अभियान
Show Answer :-
(B) राज सवेरा कार्यक्रम
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए ‘राज सवेरा कार्यक्रम’ (या राज सवेरा योजना) चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की घोषणा राजस्थान बजट 2026-27 के तहत की गई थी। Raj-SAVERA (Statewide Anti-drugs Vigilance, Enforcement, Rehabilitation and Awareness)
प्रश्न : 3 – राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘बैलों से खेती’ करने पर प्रतिवर्ष कितने रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है?
(A) 15,000 रुपये
(B) 20,000 रुपये
(C) 30,000 रुपये
(D) 45,000 रुपये
Show Answer :-
(C) 30,000 रुपये
व्याख्या : राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक खेती और गोपालन को बढ़ावा देने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को ‘बैलों से खेती’ (बैल की जोड़ी रखने) पर प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्य बजट 2025-26 में इसकी घोषणा की गयी थी।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – हाल ही में (अगस्त, 2026) ‘अंगदान संकल्प अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान ने देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) पांचवां
Show Answer :-
(A) प्रथम
व्याख्या : ‘अंगदान संकल्प अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन और व्यापक जन-जागरूकता के जरिए राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के तहत राजस्थान को नई दिल्ली में आयोजित 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह में ‘स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस’ से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत उदयपुर जिले का उत्पाद कौन सा है?
(A) गार्लिक प्रोडक्ट
(B) मार्बल एवं ग्रेनाईट के उत्पाद
(C) सेण्ड स्टोन
(D) थेवा आभूषण
Show Answer :-
(B) मार्बल एवं ग्रेनाईट के उत्पाद
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection