Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर नेचुरल फार्मिंग’ की स्थापना कहाँ की जा रही है ?
(A) कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर
(B) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
(C) श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर
(D) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
Show Answer :-
(C) श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर
व्याख्या : राजस्थान में ‘Centre of Excellence for Natural Farming’ की स्थापना श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर (जयपुर) में की जा रही है। यह घोषणा राजस्थान बजट 2026-27 में की गई है। इस केंद्र में किसानों को फसलों के कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए जैविक और प्राकृतिक विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रश्न : 2 – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 अगस्त 2026 को ‘राज्य स्तरीय वन महोत्सव’ का शुभारंभ किस जिले से किया गया ?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) उदयपुर
(D) डूंगरपुर
Show Answer :-
(C) उदयपुर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 अगस्त 2026 को 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ उदयपुर जिले से किया गया । यह कार्यक्रम उदयपुर के दूधतलाई (कालका माता) वन क्षेत्र में आयोजित किया गया।
🔹इस अवसर पर 33 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘चंदन वन’ परियोजना का शुभारंभ किया गया साथ ही उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही एवं प्रतापगढ़ में चन्दन वन की स्थापना की घोषणा की गयी।
प्रश्न : 3 – अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली राजस्थान की संध्या विश्नोई का संबंध किस खेल से है?
(A) मुक्केबाजी
(B) भारोत्तोलन
(C) निशानेबाजी
(D) कुश्ती
Show Answer :-
(D) कुश्ती
व्याख्या : राजस्थान की संध्या विश्नोई का संबंध कुश्ती (Wrestling) खेल से है। उन्होंने अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 46 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है। इनका गृह जिला भीलवाड़ा है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ सम्मेलन में किस ऐतिहासिक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए?
(A) नई दिल्ली घोषणा-पत्र
(B) कॉमनवेल्थ शांति समझौता
(C) राजस्थान मेडिएशन ड्राफ्ट
(D) जयपुर घोषणा-पत्र
Show Answer :-
(D) जयपुर घोषणा-पत्र
व्याख्या : कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ सम्मेलन में “जयपुर घोषणा-पत्र” (Jaipur Declaration on Peace Mediation) को अपनाया/हस्ताक्षरित किया गया। यह सम्मेलन 31 जुलाई–2 अगस्त 2026 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित हुआ। इसकी थीम “Peace Mediation and the Rule of Law” थी।
🔹इस सम्मेलन के समापन सत्र में ‘Nyayan – The Digital Way of Justice ’ (न्याययान) नामक नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया। इसके द्वारा न्यायपालिका में डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जायेगा।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत प्रतापगढ़ जिले का उत्पाद कौन सा है?
(A) क्वार्ट्ज
(B) मार्बल के उत्पाद
(C) थेवा आभूषण
(D) गार्लिक प्रोडक्ट
Show Answer :-
(C) थेवा आभूषण
व्याख्या :
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection