Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 10 Oct 2026

Ramअक्टूबर 10, 2026 · 7 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-232 : 10 October 2026
In this article 3 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


स्मार्ट परियोजना (ई-गवर्नेंस) :

  • SMART का पूरा नाम Service Management with Artificial Intelligence and Real Time System है।
  • इसका शुभारंभ 1 जुलाई को जयपुर में हुए 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में हुआ।
  • यह AI/ML आधारित स्वचालित नागरिक सेवा प्रदायगी मंच है। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों की पहचान करके उन्हें बिना मानवीय हस्तक्षेप के योजनाओं से जोड़ना है।
  • अब तक 7 सेवाएं शुरू हुई हैं और 3 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव-2026 :

  • राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह हैं।
  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में 10,245 पदों के लिए चुनाव हुए थे।
  • पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में लगभग 1.55 लाख पदों पर चुनाव होंगे।
  • चुनाव 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समिति और 14,403 ग्राम पंचायतों के लिए होंगे।
  • बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली पंचायत समितियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा, इसलिए इनका चुनाव बाद में घोषित होगा।
  • ग्राम पंचायत (सरपंच और वार्ड पंच) के चुनाव मतपेटी से होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव EVM से होंगे।

राजसमंद – मेवाड़ का गौरव :

  • राजसमंद झील: यह उदयपुर से 66 किमी उत्तर में राजनगर और कांकरोली के बीच है।
    • इसे महाराणा राजसिंह प्रथम ने 1662 से 1676 ई. के बीच गोमती, केलवा और ताली नदियों पर बांध बनाकर बनवाया।
    • इसका उद्देश्य 1661 के अकाल पीड़ितों को रोजगार देना और किसानों को नहर से सिंचाई देना था।
    • इसे राजस्थान का सबसे पुराना ज्ञात अकाल राहत कार्य माना जाता है।
    • द्वितीय विश्व युद्ध में इम्पीरियल एयरवेज ने इसे लगभग 6 वर्ष तक सी-प्लेन बेस के रूप में उपयोग किया।
  • नौचौकी पाल: यह कांकरोली छोर पर सफेद संगमरमर का बांध है, जो 183 मीटर लंबा और 12 मीटर ऊंचा है।
    • यह नौ ग्रहों की अवधारणा पर आधारित है। 
  • दिवेर: यह मेवाड़ के उत्तरी छोर पर कुंभलगढ़ और मदारिया के बीच स्थित है।
    • विजयादशमी पर महाराणा प्रताप ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे मेवाड़ की सभी 36 मुगल चौकियां खत्म हो गईं। इसके बाद अकबर ने मेवाड़ पर सैन्य अभियान बंद कर दिए।
  • जिले के अन्य प्रमुख स्थल: कुंभलगढ़ किला (महाराणा प्रताप का जन्मस्थान), हल्दीघाटी, द्वारिकाधीश और चारभुजा।
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-10-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top