Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 11 Oct 2026

Ramअक्टूबर 13, 2026 · 7 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-233 : 11 October 2026
In this article 3 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


 राजस्थान पुलिस का ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ :

  • नवरात्र में गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलेगा।
  • महानिदेशक पुलिस: राजीव कुमार शर्मा।

तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देश में प्रथम :

  • यह चयन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थान ने किया। सम्मान जनवरी-फरवरी 2027 में नई दिल्ली में दिया जाएगा।
  • राजस्थान को पहले ही WHO विश्व तम्बाकू निषेध दिवस अवार्ड-2026 मिल चुका है। इसमें दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान मिला था।
  • 500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति केंद्रों की जियो-टैगिंग की गई।
  • निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) को निःशुल्क दवा सूची में शामिल किया गया।

 राष्ट्रीय लोक अदालत :

  • यह वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत थी। इसका आयोजन शनिवार 11, Oct 2026 को NALSA, नई दिल्ली के तत्वावधान में RSLSA ने किया।
  • कुल 67,20,971 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।
  • मुख्य न्यायाधीश एवं RSLSA के मुख्य संरक्षक: न्यायाधिपति संजय के. अग्रवाल।
  • RSLSA के कार्यकारी अध्यक्ष: न्यायाधिपति विनीत कुमार माथुर।

कोटा: चम्बल की धरती :

  • कोटा राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह कोटा स्टोन, डोरिया साड़ी, सिल्क साड़ी और स्वर्ण आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है।
  • गराडिया महादेव कोटा-डाबी-उदयपुर रोड (NH 76) पर स्थित है। 
  • अलनिया बांध के पास उच्च पुरापाषाण काल के शैलचित्र हैं।
  • अभेड़ा महल कोटा से 8 किमी दूर है। यह कोटा के शासकों का आमोद स्थल था।
  • अभेड़ा महल के पास कोटा की आराध्य देवी करणी माता का मंदिर है।
  • अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क कोटा में है। 
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-11-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top