
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – देवास परियोजना के द्वितीय चरण के तहत आकोदड़ा बांध एवं सुरंग प्रणाली द्वारा किस झील तक जल पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की गई?
(A) जयसमंद झील
(B) राजसमंद झील
(C) पिछोला झील
(D) आनासागर झील
Show Answer :-
(C) पिछोला झील
व्याख्या : देवास परियोजना के द्वितीय चरण में आकोदड़ा बांध बनाया गया। इसके बाद लगभग 11 किमी लंबी सुरंग से पानी पिछोला झील तक पहुंचाया गया, ताकि उदयपुर की झीलों में जल की पूर्ति और शहर की पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
प्रश्न : 2 – देश की पहली पुलिस पोलो टीम तैयार करने वाला राज्य है?
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
(A) हरियाणा
(B) राजस्थान
(C) पंजाब
(D) उत्तर प्रदेश
Show Answer :-
(B) राजस्थान
व्याख्या : इस टीम का आधिकारिक उद्घाटन 8 अक्टूबर 2026 को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) के हॉकी ग्राउंड में किया गया।
प्रश्न : 3 – राजस्थान में राणा प्रताप सागर बांध किस नदी पर स्थित है?
(A) बनास
(B) चम्बल
(C) माही
(D) साबरमती
Show Answer :-
(B) चम्बल
व्याख्या : राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी पर स्थित है। यह चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के पास है और चंबल घाटी परियोजना का दूसरा बांध है। पहला बांध गांधी सागर (मध्य प्रदेश) और तीसरा जवाहर सागर (कोटा) है।
प्रश्न : 4 – पीएम-जनमन के तहत राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कितने आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है?
(A) 12,671
(B) 13,671
(C) 14,671
(D) 16,671
Show Answer :-
(C) 14,671
व्याख्या : राजस्थान में पीएम-जनमन के तहत केवल बारां जिला आता है, क्योंकि वहां राज्य का एकमात्र PVTG समुदाय सहरिया रहता है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जालोर जिले का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
(A) तोपखाना
(B) सुंधा माता मंदिर
(C) नाकोड़ा जैन मंदिर
(D) जालोर दुर्ग
Show Answer :-
(B) सुंधा माता मंदिर
व्याख्या :
📌 सुजस (09 अक्टूबर 2026) के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
1. पेलिएटिव केयर:
- गंभीर और असाध्य रोगों (कैंसर, पार्किंसन, स्ट्रोक, रीढ़ की चोट, अल्जाइमर आदि) से पीड़ित मरीज़ों और बुज़ुर्गों को घर बैठे उपचार।
- जुलाई 2025 से प्रदेश में होम-बेस्ड पेलिएटिव केयर शुरू। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त तक लगभग 43 हज़ार मरीज़ों को सुविधा, इनमें करीब 20 हज़ार बुज़ुर्ग।
- मरीज़ों के घर तक दवाइयाँ और स्वास्थ्यकर्मी पहुँचाने वाला वाहन: ‘राहत की किरण’।
2. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026
- 41 ज़िला परिषद, 457 पंचायत समिति और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव, चार चरणों में।
- पंच-सरपंच का मतदान: 24, 30 अक्टूबर और 5, 16 नवम्बर।
- ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान: 22, 28 अक्टूबर और 3, 14 नवम्बर। सभी चरणों की मतगणना 20 नवम्बर को।
- ज़िला प्रमुख का चुनाव 25 नवम्बर, उप-ज़िला प्रमुख 26 नवम्बर, प्रधान 27 नवम्बर, उप-प्रधान 28 नवम्बर। उप-सरपंच का चुनाव मतदान के अगले दिन।
- सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मत पेटी से, ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव EVM से।
- बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा ज़िला परिषदों का कार्यकाल दिसम्बर 2026 में पूरा होगा, इसलिए इनका चुनाव कार्यक्रम बाद में घोषित होगा।
3. कौशल विकास के लिए MoU
- कौशल, रोज़गार एवं उद्यमिता विभाग और भारतीय स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय (BSDU), जयपुर के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)।
- उद्देश्य: उद्योगों की ज़रूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, ITI प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि और इंडिया स्किल्स प्रतियोगिताओं को बढ़ावा।
4. दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस: 10 दिसम्बर
- मुख्यमंत्री ने राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में हर वर्ष 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- दूसरा आयोजन आगामी 10 दिसम्बर को JECC, जयपुर में होगा। 4 हज़ार से अधिक प्रवासी और उद्योगपति शामिल होंगे,
5. राजसमंद: मार्बल नगरी
- राजसमंद देश का सबसे बड़ा मार्बल उत्पादक ज़िला है।
- कुंभलगढ़ दुर्ग: 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा द्वारा निर्मित, महाराणा प्रताप की जन्मस्थली।
स्रोत : सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (09 अक्टूबर 2026)
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-09-oct-2026/





