Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Current Affairs : 28 Jan 2025

RCA TeamJanuary 29, 2025 · 3 min read
Advertisement
In this article 5 sections ▾

Table of Contents

साम्भर महोत्सव :

  • अवधि : 24 से 28 जनवरी 2025 
  • आयोजन : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा 
  • राज्य की कला, संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाना उद्देश्य।

    सांभर झील : 

    • यह राजस्थान की सबसे बड़ी एवं भारत की तीसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
    • बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसके निर्माता  ‘वासुदेव चौहान’ थे। 
    • इसकी चार प्रमुख जल धाराएं – रूपनगढ़ , मेघना , खारी एवं खांडेल है।
    • यहां नमक उत्पादन केंद्र सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड (HSL- 60% ) एवं राज्य सरकार के उपक्रम सांभर सॉल्ट लिमिटेड (SSL – 40%) 
    • इसे 1990 में रामसर कन्वेंशन के तहत अंतराष्ट्रीय महत्व की “आर्द्र भूमि” घोषित किया गया है। 

इन्वेस्टर इंटरफेस :

राइज़िंग राजस्थान समिट के दौरान हुए एमओयू की प्रगति पर नजर रखने के लिए राजस्थान उद्योग विभाग की नोडल एजेंसी ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) ऑनलाइन इन्वेस्टर इंटरफ़ेस की शुरुआत की गयी है।  

ISRO का 100 वां मिशन : GSLV-F15/NVS-02

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) 29 जनवरी 2025 को सुबह सतीश धवन स्पेस सेंटर , श्री हरिकोटा (SDSC -SHAR) से अपना 100वां मिशन का प्रक्षेपण किया गया। 

  • प्रक्षेपण यान : GSLV – F15 
  • उपग्रह : NVS – 02 (NaVIC शृंखला का उपग्रह )
  • कक्षा : – भू – स्थिर स्थानांतरण कक्षा 
  •  NaVIC ( नाविक – नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलशन) भारत की स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली है। जिसे भारत में उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ भारतीय भूभाग से लगभग 1500 किमी. आगे के क्षेत्र को सटीक स्थिति, वेग और समय (पीवीटी) सेवा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • GSLV की यह 17वीं उड़ान है। 
  • ध्यान रहे की 2016 में IRNSS का नाम बदलकर NaVIC कर दिया गया था। 

ISRO के पूर्ववर्ती मिशन : –

प्रक्षेपण यान  उपग्रह  प्रक्षेपण तारीख 
PSLV – C58  XPoSAT  01 JAN 2024 
GSLV – F14  INSAT – 3DS  17 FEB 2024 
SSLV – D3  EOS – 08  16 AUG 2024 
PSLV – C59  PROBA – 3  05 DEC 2024 
PSLV – C60  SpaDEX  Mission  30 DEC 2024 

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :

  • शुरू – 15 फरवरी 2024 
  • लक्ष्य : – 2047 तक एक करोड़ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना। 
  • यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए घरो को 40% तक सब्सिडी प्रदान करती है। 
  • मासिक खपत (यूनिट)  क्षमता   अनुदान (रुपए)
    0 – 150  1 – 2 kw  30000 – 60000 
    150 – 300  2 – 3 kw  60000 – 78000 
    300 से अधिक  3 kw से अधिक  78000 

Important Facts

  • ICC क्रिकेटर ऑफ़ ईयर 2024 (पुरुष)  चुना गया है –  जसप्रीत बुमराह 
  • राष्ट्रीय खेल – 
    • संस्करण – 38 वां 
    • आयोजन – उत्तराखंड में 
    • अवधि – 29.01.2025 से 14.02.2025 तक 
  • राजस्थान उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति – 
    1. चन्द्रशेखर शर्मा 
    2. प्रमिल कुमार 
    3. चंद्र प्रकाश श्रीमाली 
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-affairs-28-jan-2025/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top