Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Current Afairs : 17/01/2025

RCA TeamJanuary 18, 2025 · 3 min read
Advertisement
In this article 6 sections ▾

Table of Contents

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA)

शुरुआत- 1 मई 2021

विभाग- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

उद्देश्य- राज्य की सम्पूर्ण आबादी को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना।

प्रावधान –

  • योजना की शुरुआत में प्रतिवर्ष परिवार बीमा राशि 5 लाख रुपए निर्धारित की गयी थी जिसे बजट 2023-24 में बढ़ाकर 25 लाख कर  दिया है।
  • अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन पहले एवं डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का खर्चा शामिल  किया गया है।
  • सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस पेमेंट की सुविधा।
  • योजना के तहत 1806 उपचार पैकेज शामिल (Eco Survey 2023 – 24 के अनुसार ) किये गए है।
ये भी पढ़े – माँ वाउचर योजना  

लाभार्थी-

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)-2013 के तहत पंजीकृत परिवार।
  • सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC)-2011 में शामिल परिवार।
  • लघु एवं सीमांत किसान।
  • प्रदेश के सभी  संविदा कर्मी।
  • COVID -19 अनुग्रह राशि प्राप्तकर्ता।
  • EWS परिवार।

उपर्युक्त सभी के लिए योजना निःशुल्क है। एवं शेष परिवार 850रु/वर्ष प्रीमियम राशि भुगतान  कर योजना का लाभ ले सकते है।

⇒ Budget 2023 – 24 के अनुसार कैंसर के 73 दिन केयर पैकज योजना में शामिल किये गए है। 

आभा आई डी में राज्य का दूसरा स्थान –

ABHA  आईडी बनाने में राजस्थान का सम्पूर्ण देश में दूसरा स्थान है। राज्य में करीब 6 करोड़ लोगो की आभा आईडी बन चुकी है। 

ABHA  (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट ) : –

  • आभा आईडी / हेल्थ आईडी भारतीय नागरिको के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत भारत सरकार की एक पहल है। जो उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को एक ही जगह एकत्रित करती है। 
  • इसके तहत प्रत्येक नागरिक को एक 14 अंकीय आईडी जारी की जाती है। 

भारत सोलर एक्पो – 2025 : –

राज्य में ऊर्जा विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय भारत सोलर एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। 

  • आयोजन अवधि – 17 – 19 जनवरी 2025 
  • स्थान – JECC (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) 
  • उद्घाटन – लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा। 

ध्यातव्य है की राज्य में 2030 तक 125 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। 

एग्रीस्टैक योजना : –

हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने केंद्र की महत्वाकांक्षी पहल एग्रीस्टैक योजना को फरवरी 2025 से सम्पूर्ण राज्य में लागु करने की घोषणा की है। 

  • दिसंबर 2024 से इस योजना को सीकर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागु किया गया था। 
  •  2021 में केंद्र द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की शुरुआत के रूप में एग्रीस्टैक योजना प्रारम्भ की गयी थी। 
  • इसके तहत प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट फार्मर आईडी जारी की जाएगी जिसमे डिजिटल फॉर्मेट में क्रॉप सर्वे , फार्मर – रजिस्ट्री , भू – नक्शा आदि का व्यापक डेटाबेस तैयार किया जायेगा। 

भारत का तीसरा लॉन्च पैड : –

हाल ही में केंद्र कैबिनेट द्वारा भारत के तीसरे लॉन्च पैड निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

  • इसका निर्माण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDAC) में किया जायेगा। यहा से NGLV (Next  Generation Launch Vehicle) का भी प्रक्षेपण किया जा सकेगा। 
  • भारत के पास पहले से मोजूद दो लॉन्च पैड FLP (First Launch Pad) एवं SLP (Second Launch Pad) भी श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDAC) में ही स्थित है। 
  • FLP (First Launch Pad) से PSLV एवं SSLV का प्रक्षेपण किया जाता है तथा SLP (Second Launch Pad) से GSLV एवं LVM-3 का प्रक्षेपण किया जाता है। 

NGLV (Next  Generation Launch Vehicle) : –

  • ISRO द्वारा नई पीढ़ी के प्रक्षेपण यान का विकास किया जा रहा है जिसे NGLV नाम दिया गया है। 
  • यह तीन चरणों वाला, पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान होगा जिसकी पे- लोड क्षमता वर्तमान क्षमता से तीन गुना होगी। 
  • इसमें ईंधन के रूप में परिष्कृत केरोसिन के साथ ऑक्सीडाइजर के रूप में लिक्विड ऑक्सीजन का प्रयोग किया जायेगा। 

Important Facts

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-afairs-17-01-2025/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top