Current Affairs : 6 Feb 2025

RamFebruary 7, 2025 · 2 min read
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
Advertisement
In this article 5 sections ▾

Table of Contents

ऑपरेशन साइबर शील्ड :

राज्य में साइबर क्राइम नियंत्रण के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा 2 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में गृह मंत्रालय के प्रतिबिम्ब पोर्टल के तहत सक्रिय साइबर अपराधियों पर कार्यवाही की गयी। 

सचेत एप :

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपातकालीन अलर्ट के लिए ‘सचेत’ एप लॉन्च किया है। इसके जरिये प्राधिकरण ने कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल आधारित एकीकृत अलर्ट सिस्टम शुरू किया है। 

  • यह अलर्ट अवेयरनेस और एक्शन सिद्धांत पर आधारित एक जीआईएस पोर्टल है। 
  • हीटवेव , भूकंप, सुनामी और चक्रवात जैसी आपदाओं से बचने के लिए यह ऐप समय पर चेतावानी सन्देश भेजता है। 

भीलवाड़ा महोत्सव :

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन भीलवाड़ा, द्वारा भीलवाड़ा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 

  • अवधि – 7 – 9 फरवरी 2025 
  • थीम – अटूट धागे –  संस्कृति 

इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) :

IBCA का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2023 में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ पर किया गया था। जो अब 23 जनवरी 2025 से एक संधि आधारित अंतर् – सरकारी संगठन और अंतराष्ट्रीय विधिक इकाई बन गया है। 

    • मुख्यालय – भारत 
    • उद्देश्य – इसका मुख्य उद्देश्य बिग कैट प्रजाति की सात प्रमुख प्रजातियों का संरक्षण करना है जिसमे शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर, और प्यूमा शामिल है। 

जल जीवन मिशन :

हाल ही में केंद्रीय बजट 2025 – 26 में जल जीवन मिशन (JJM) की अवधि को वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2024 तक इस मिशन में 80% (15 करोड़ ) ग्रामीण परिवारों को शामल किया गया था, अब बचे 20% परिवारों के लिए इस मिशन की अवधि बढ़ाकर 2028 कर दी गयी है। 

  • शुरुआत – 15 Aug 2019 
  • उद्देश्य – घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 2024 तक प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जल उपलब्ध कराना। 
  • नोडल मंत्रालय : जल शक्ति मंत्रालय 
  • वित्तीय प्रारूप – केंद्र प्रायोजित योजना 
    • केंद्र : हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्य – 90 : 10 
    • केंद्र : अन्य राज्य – 50 : 50 
    • केंद्रशासित प्रदेश – 100% केंद्र द्वारा  
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-affairs-6-feb-2025/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top