
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान में वार्षिक सहायता राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
(A) 7,000 रुपये
(B) 8,000 रुपये
(C) 9,000 रुपये
(D) 10,000 रुपये
Show Answer :-
(C) 9,000 रुपये
व्याख्या : केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है। राजस्थान सरकार ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना से 3,000 रुपये अतिरिक्त देती है।
प्रश्न : 2 – राजस्थान के किस क्षेत्र में राज्य का पहला सेमीकंडक्टर क्लस्टर स्थापित किया गया है?
(A) नीमराना-घीलोठ
(B) सलारपुर-खुशखेड़ा, भिवाड़ी
(C) सीतापुरा-बगरू, जयपुर
(D) जोधपुर-पाली औद्योगिक क्षेत्र
Show Answer :-
(B) सलारपुर-खुशखेड़ा, भिवाड़ी
व्याख्या : राजस्थान ने 15 मई 2026 को अपना पहला सेमीकंडक्टर क्लस्टर शुरू किया। यह भिवाड़ी के सलारपुर-खुशखेड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में बना है।
विकसितकर्ता: इसे ‘सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा विकसित किया गया है।
उत्पादन क्षमता: यहाँ हर साल लगभग 6 करोड़ (60 मिलियन) चिप्स और मेमोरी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।
प्रश्न : 3 – राजस्थान सरकार ने व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है?
(A) पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय
(B) भारतीय कौशल विकास विश्वविद्यालय
(C) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय
(D) एमएनआईटी जयपुर
Show Answer :-
(B) भारतीय कौशल विकास विश्वविद्यालय
व्याख्या :
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान में होम-बेस्ड पेलिएटिव केयर सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए किस वाहन का उपयोग किया जा रहा है?
(A) जीवनधारा
(B) राहत की किरण
(C) निरोगी राजस्थान
(D) मुख्यमंत्री आरोग्य रथ
Show Answer :-
(B) राहत की किरण
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान में होम-बेस्ड पेलिएटिव केयर (Home-Based Palliative Care) सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए ‘राहत की किरण’ वाहन का उपयोग किया जा रहा है।
उद्देश्य: बिस्तर पर रहने वाले (बेड-रिडन) मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर/असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों को उनके घर की चौखट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत हनुमानगढ़ जिले का पर्यटन स्थल कौनसा है?
(A) भटनेर किला
(B) गोगामेड़ी मंदिर
(C) कालीबंगा
(D) माता भद्रकाली मंदिर
Show Answer :-
(B) गोगामेड़ी मंदिर
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
🎯 अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
स्मार्ट परियोजना (ई-गवर्नेंस) :
- SMART का पूरा नाम Service Management with Artificial Intelligence and Real Time System है।
- इसका शुभारंभ 1 जुलाई को जयपुर में हुए 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में हुआ।
- यह AI/ML आधारित स्वचालित नागरिक सेवा प्रदायगी मंच है। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों की पहचान करके उन्हें बिना मानवीय हस्तक्षेप के योजनाओं से जोड़ना है।
- अब तक 7 सेवाएं शुरू हुई हैं और 3 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं।
नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव-2026 :
- राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह हैं।
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में 10,245 पदों के लिए चुनाव हुए थे।
- पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में लगभग 1.55 लाख पदों पर चुनाव होंगे।
- चुनाव 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समिति और 14,403 ग्राम पंचायतों के लिए होंगे।
- बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली पंचायत समितियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा, इसलिए इनका चुनाव बाद में घोषित होगा।
- ग्राम पंचायत (सरपंच और वार्ड पंच) के चुनाव मतपेटी से होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव EVM से होंगे।
राजसमंद – मेवाड़ का गौरव :
- राजसमंद झील: यह उदयपुर से 66 किमी उत्तर में राजनगर और कांकरोली के बीच है।
- इसे महाराणा राजसिंह प्रथम ने 1662 से 1676 ई. के बीच गोमती, केलवा और ताली नदियों पर बांध बनाकर बनवाया।
- इसका उद्देश्य 1661 के अकाल पीड़ितों को रोजगार देना और किसानों को नहर से सिंचाई देना था।
- इसे राजस्थान का सबसे पुराना ज्ञात अकाल राहत कार्य माना जाता है।
- द्वितीय विश्व युद्ध में इम्पीरियल एयरवेज ने इसे लगभग 6 वर्ष तक सी-प्लेन बेस के रूप में उपयोग किया।
- नौचौकी पाल: यह कांकरोली छोर पर सफेद संगमरमर का बांध है, जो 183 मीटर लंबा और 12 मीटर ऊंचा है।
- यह नौ ग्रहों की अवधारणा पर आधारित है।
- दिवेर: यह मेवाड़ के उत्तरी छोर पर कुंभलगढ़ और मदारिया के बीच स्थित है।
- विजयादशमी पर महाराणा प्रताप ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे मेवाड़ की सभी 36 मुगल चौकियां खत्म हो गईं। इसके बाद अकबर ने मेवाड़ पर सैन्य अभियान बंद कर दिए।
- जिले के अन्य प्रमुख स्थल: कुंभलगढ़ किला (महाराणा प्रताप का जन्मस्थान), हल्दीघाटी, द्वारिकाधीश और चारभुजा।
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-10-oct-2026/





