मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0

RamMay 30, 2025 · 1 min read · Updated: June 1, 2026
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
mukhyamantri jal swavlamban abhiyan
Advertisement

MJSA

राजस्थान बजट 2026 – 27 के तहत मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तीसरे चरण में आगामी वर्ष लगभग 5,000 गावों में 2500 करोड़ रुपए की लागत से Water Harvesting Structures के 1 लाख 10 हजार कार्य सम्पन्न करने का प्रावधान किया गया है। 

शुरुआत :  फरवरी 2024 

विभाग :  पंचायती राज विभाग

लक्ष्य :  4 वर्षो में राज्य के 20,000 गावों में 5,00,000 जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना। 

इस अभियान के तहत नए एनीकट, खेत तालाब, मिनी परकोलेशन टैंक (MTP), सब सरफेस बैरियर (SSB) का निर्माण एवं पुराने जल संचयन संरचनाओं की मरम्मत आदि का काम किया जाना है। 

उद्देश्य :

  • राज्य में अधिकतम वर्षा जल का संचयन करना। 
  • जल संरक्षण एवं जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना।
  • पेयजल की उपलब्धता एवं कृषि योग्य क्षेत्र को बढ़ाना। 

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान : 

⇒ इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ जिले के गर्दनखेड़ी गांव से की गयी थी। 

⇒ यह अभियान 4 जल संकल्पनाओ पर आधारित था :

  1. संग्रहित जल का उपचार। 
  2. मौजूदा जल संचयन संरचनाओं का उचित उपयोग। 
  3. गैर कर्यात्मक जल संचयन संरचनाओं का नवीनीकरण। 
  4. नई जल संचयन संरचनाओं का निर्माण। 

ये भी पढ़े :- कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान

Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/mukhyamantri-jal-swavlamban-abhiyan-2-0-rajasthan/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top