मिशन हरियालो राजस्थान
शुरुआत : 07 अगस्त 2024 ( दूदू से, हरियाली तीज के अवसर पर )
विभाग : वन विभाग
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर, राजस्थान सरकार द्वारा “मिशन हरियालो राजस्थान” की शुरुआत की गयी है। इसके तहत अगले 5 वर्षो में 50 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इसके तहत वर्ष 2024 – 25 में 7 करोड़ पेड़ लगाए गए।
- वर्ष 2025 – 26 में 10 करोड़ पेड़ लगाए जायेगे।
- प्रत्येक जिले में मातृवन की स्थापना की जाएगी।
उद्देश्य :
- राजस्थान को हराभरा बनाना एवं वन क्षेत्र का विस्तार करना।
- पर्यावरण की रक्षा करना एवं जलवायु संतुलन बनाये रखना।
- जैव-विविधता संरक्षण और वन्य जीवों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना।
- मरुस्थलीकरण को रोकना और मृदा संरक्षण को बढ़ावा देना।
- स्थानीय समुदायों की भागीदारी से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान :
- यह एक देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान है , इसी शुरुआत 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन प्रधानमंत्री द्वारा की गयी।
- इसका लक्ष्य सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ पेड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाना है।