Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन और उपचार के लिए चिन्हित मरीजों को राज्य सरकार द्वारा मुख्य रूप से कौनसी मेडिकल थेरेपी उपलब्ध कराई जा रही है?
(A) प्लाज्मा थेरेपी
(B) हाइड्रोक्सीयूरिया
(C) कीमोथेरेपी
(D) स्टेम सेल थेरेपी
Show Answer :-
(B) हाइड्रोक्सीयूरिया
व्याख्या : राज्य सरकारें और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन के लिए चिन्हित मरीजों को मुख्य रूप से हाइड्रॉक्सीयूरिया (Hydroxyurea) और फॉलिक एसिड (Folic Acid) नि:शुल्क उपलब्ध करा रही हैं।
हाइड्रॉक्सीयूरिया थेरेपी: यह दर्द के दौरों (pain crises) की आवृत्ति को कम करने वाली मुख्य दवा है।
फॉलिक एसिड सप्लीमेंट: लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता के लिए दी जाती है।
राजस्थान में सिकल सेल एनीमिया के उपचार एवं प्रबंधन के लिए ‘Centre of Competence for Sickle Cell Disease’ की स्थापना उदयपुर में की गई है।
सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ सामान्य गोल आकार के बजाय हंसिया (Sickle) के आकार की हो जाती हैं। इसके कारण शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुँचाने में समस्या हो सकती है।
प्रश्न : 2 – प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अधिकतम कितने रुपये तक के ऋण का प्रावधान उपलब्ध है?
(A) 5 लाख रुपये
(B) 10 लाख रुपये
(C) 20 लाख रुपये
(D) 50 लाख रुपये
Show Answer :-
(C) 20 लाख रुपये
व्याख्या : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान उपलब्ध है। पहले यह सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी, जिसे बजट 2024-25 में बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana) केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसे 8 अप्रैल 2015 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य सूक्ष्म एवं छोटे उद्यमों को बिना जमानत (Collateral-free) ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ऋण की श्रेणियाँ :
1. शिशु (Shishu): ₹50,000 तक का ऋण।2. किशोर (Kishore): ₹50,000 से अधिक और ₹5 लाख तक का ऋण।3. तरुण (Tarun): ₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख तक का ऋण।4. तरुण प्लस (Tarun Plus): ₹10 लाख से अधिक और अधिकतम ₹20 लाख तक का ऋण। यह सुविधा उन उद्यमियों के लिए है जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी का ऋण सफलतापूर्वक चुकाया है।
तरुण प्लस श्रेणी 24 अक्टूबर 2024 से लागू है।प्रश्न : 3 – वर्ष 1908 के बाद लेक्रोस को किस ओलंपिक खेलों में पुनः शामिल किया गया है?
(A) पेरिस ओलंपिक-2029
(B) लॉस एंजेल्स ओलंपिक-2028
(C) ब्रिस्बेन ओलंपिक-2032
(D) टोक्यो ओलंपिक-2020
Show Answer :-
(B) लॉस एंजेल्स ओलंपिक-2028
व्याख्या : लैक्रोस (Lacrosse) को 2028 Los Angeles Olympics में पुनः शामिल किया गया है। यह खेल आखिरी बार 1908 लंदन ओलंपिक में खेला गया था।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – अगस्त 2026 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पंचायती एवं नगरीय निकायों में ओबीसी आरक्षण के संबंध में प्रतिवेदन सौंपने वाले ‘राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग’ के अध्यक्ष कौन हैं?
(A) अशोक कुमार जैन
(B) मदनलाल भाटी
(C) प्रो. राजीव सक्सैना
(D) जोगाराम पटेल
Show Answer :-
(B) मदनलाल भाटी
व्याख्या : राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग
- अध्यक्ष: मदनलाल भाटीपद: सेवानिवृत्त न्यायाधीश5 अगस्त 2026 को आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंपा।विषय: पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों में OBC आरक्षण।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत भीलवाड़ा जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) खेजड़ी
(B) अर्जुन
(C) करंज
(D) नीम
Show Answer :-
(B) अर्जुन
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection