Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में सिकल सेल एनीमिया के उपचार एवं प्रबंधन के लिए किस जिले में ‘सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस फॉर सिकल सेल डिजीज’ स्थापित किया गया है?
(A) बांसवाड़ा
(B) डूंगरपुर
(C) उदयपुर
(D) प्रतापगढ़
Show Answer :-
(C) उदयपुर
व्याख्या : राजस्थान में सिकल सेल एनीमिया के उपचार एवं प्रबंधन के लिए ‘Centre of Competence for Sickle Cell Disease’ की स्थापना उदयपुर में की गई है।
सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ सामान्य गोल आकार के बजाय हंसिया (Sickle) के आकार की हो जाती हैं। इसके कारण शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुँचाने में समस्या हो सकती है।
प्रश्न : 2 – प्रदेश में टीबी के संदिग्ध मरीजों की त्वरित, उच्च गुणवत्ता वाली माइक्रोबायोलॉजिकल जांच और ‘ड्रग रेजिस्टेंट टीबी’ की पहचान के लिए किस मशीन का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है?
(A) एमआरआई मशीन
(B) ईसीजी मशीन
(C) नाट मशीन
(D) एलिसा रीडर
Show Answer :-
(C) नाट मशीन
व्याख्या :
प्रश्न : 3 – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025-26 में राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक बीमा कवरेज दर्ज किया गया?
(A) बीकानेर
(B) बाड़मेर
(C) चूरू
(D) नागौर
Show Answer :-
(C) चूरू
व्याख्या : वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राजस्थान के चूरू जिले में सर्वाधिक बीमा कवरेज दर्ज किया गया। यहाँ कुल सकल फसली क्षेत्र का 77 प्रतिशत हिस्सा बीमित हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद 69% के साथ बाड़मेर दूसरे स्थान पर रहा है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – फरवरी 2026 में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित ‘एशियन लेक्रोस गेम्स’ में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों ने कौन सा पदक जीता?
(A) स्वर्ण पदक
(B) रजत पदक
(C) कांस्य पदक
(D) कोई पदक नहीं
Show Answer :-
(A) स्वर्ण पदक
व्याख्या : फरवरी 2026 में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित ‘एशियन लेक्रोस गेम्स’ में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत ब्यावर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) करंज का पेड़
(B) अमलतास
(C) कदम्ब
(D) बरगद
Show Answer :-
(A) करंज का पेड़
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 – अजमेर के रामसर में स्थापित होने वाली ‘गोट सीमन उत्पादन प्रयोगशाला’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह प्रयोगशाला ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ (NLM) के तहत स्थापित की जा रही है।
2. इस परियोजना के वित्तीय खर्च (875 लाख रुपये) में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी क्रमशः 60% और 40% है।
3. इसे तकनीकी मानकों पर संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय’ (मथुरा) के साथ एमओयू किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
Show Answer :-
(D) 1, 2 और 3
व्याख्या :
प्रश्न : 7 – राजस्थान में ‘लेक्रोस’ (Lacrosse) खेल की उपलब्धियों और विकास के संबंध में असत्य कथन का चयन कीजिए:
(A) इस खेल को वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले लॉस एंजेल्स ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है।
(B) देश की पहली समर्पित लेक्रोस अकादमी, अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में विकसित की गई है।
(C) तृतीय राष्ट्रीय लेक्रोस चैम्पियनशिप में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के 55 खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता।
(D) सभी कथन सही है।
Show Answer :-
(D) सभी कथन सही है। ।
व्याख्या :