
In this article 2 sections ▾
Daily Current Affairs Quiz
“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
प्रश्न : 1 – हाल ही में केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान (CAZRI), जोधपुर द्वारा “विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस 2026” का आयोजन किया गया, इसकी थीम क्या रखी गयी ?
विकल्प :
(A) आईपी और खेल : तैयार, शुरू, नवाचार
(B) आईपी और खेल : बौद्धिक सम्पदा
(C) आईपी और खेल : अधिकार एवं सुरक्षा
(D) आईपी और खेल : आओ आगे बढ़े
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) आईपी और खेल : तैयार, शुरू, नवाचार
व्याख्या :
🔹29 अप्रैल 2026 केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान (CAZRI), जोधपुर द्वारा “विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस 2026” का आयोजन किया गया, इसकी थीम “आईपी और खेल : तैयार, शुरू, नवाचार ” रखी गयी।
🔹CAZRI , जोधपुर भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद (ICAR) का एक प्रमुख अनुसन्धान संस्थान है। इसकी स्थापना 1959 में की गयी थी।
प्रश्न : 2 – मतदान के अधिकार के बारे में निम्न पर विचार कीजिये ?
कथन : 1 – वर्तमान में मतदान का अधिकार एक वैधानिक अधिकार है।
कथन : 2 – भारतीय संविधान का अनुच्छेद 326 प्रत्येक भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 18 वर्ष से कम न हो, को मतदान का अधिकार प्रदान करता है।
कथन : 3 – 60वें संविधान संशोधन 1988 द्वारा मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गयी।
निम्न में से सही कथन है ?
विकल्प :
(A) केवल 1
(B) 1 और 2
(C) 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) 1 और 2।
व्याख्या :
◆ वर्तमान में मतदान का अधिकार एक वैधानिक अधिकार है जिसका प्रावधान अनुच्छेद 326 में मिलता है। ।
◆ मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष, 61 वें संविधान संशोधन 1988 से की गयी।
➡️हाल ही विपक्षी दल द्वारा मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग की गयी है।
प्रश्न : 3 – हाल ही में कोनसा राज्य “गिग वर्कर्स” के लिए शिकायत निवारण प्रणाली शुरू करने वाला पहला राज्य बना है ?
विकल्प :
(A) केरल
(B) ओडिशा
(C) कर्नाटक
(D) मध्य प्रदेश
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) कर्नाटक
व्याख्या :
प्रश्न : 4 – “CINBAX-Ⅱ” सैन्य अभ्यास किन दो देशो के बीच आयोजित किया जा रहा है ?
विकल्प :
(A) भारत एवं श्रीलंका।
(B) भारत एवं कंबोडिया।
(C) भारत एवं मलेशिया।
(D) भारत एवं फ्रांस।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) भारत एवं कंबोडिया। ।
व्याख्या :
🔹”CINBAX-Ⅱ” सैन्य अभ्यास, भारत एवं कंबोडिया का एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
🔹यह इसका दूसरा संस्करण है, इसका आयोजन कंबोडिया के कपोंग स्पीयू प्रान्त में किया जा रहा है। इसके पहले संस्करण का आयोजन दिसंबर 2024 में पुणे (भारत) में किया गया था।
प्रश्न : 5 – निम्न में से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल है ?
1. विदेशी मुद्रा परिसम्पति
2. स्वर्ण भंडार
3. विशेष आहरण अधिकार (SDR)
4. IMF में आरक्षित स्थिति
विकल्प :
(A) 1, 2 एवं 3
(B) केवल 1
(C) 2, 3 एवं 4
(D) 1, 2, 3 एवं 4
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) 1, 2, 3 एवं 4 ।
व्याख्या :
🔹भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में – विदेशी मुद्रा परिसम्पति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) एवं IMF में आरक्षित स्थिति शामिल है। इनमे से सर्वाधिक हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसम्पति (लगभग 80%) का है।
प्रश्न : 6 – भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS महेन्द्रगिरि का संबंध किस परियोजना से है ?
विकल्प :
(A) प्रोजेक्ट 15A
(B) प्रोजेक्ट 75
(C) प्रोजेक्ट 17A
(D) प्रोजेक्ट 28
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) प्रोजेक्ट 17A।
व्याख्या :
🔹 INS महेन्द्रगिरि युद्धपोत का संबंध प्रोजेक्ट 17A, जिसे नीलगिरि श्रेणी के नाम से भी जाना जाता है से है। यह एक स्टेल्थ फ्रिगेट् युद्धपोत है जिसका निर्माण मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा किया गया है। हाल ही में इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
प्रश्न : 7 – केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या वर्तमान 33 से बढ़ाकर कितनी करने की (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) सिफारिश की है ?
विकल्प :
(A) 37
(B) 38
(C) 39
(D) 40
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) 37 ।
व्याख्या :
🔹हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम 1956 में संशोधन किया जायेगा। इसी के साथ उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 38 (1 मुख्य न्यायाधीश + 37 न्यायाधीश) हो जाएगी।
प्रश्न : 8 – हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कपास उत्पादकता मिशन को मंजूरी दी है, इसके बारे में निम्न कथनो पर विचार कीजिये ?
1. इसकी अवधि 2026-27 से 2030-31 तक रखी गयी है।
2. इस हेतु कुल 5659.22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
3. इसका कार्यान्वयन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा सयुंक्त रूप से किया जायेगा।
निम्न में से गलत कथन है ?
विकल्प :
(A) केवल 1
(B) 1 व 3
(C) 2 व 3
(D) तीनों सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) तीनों सही है। ।
व्याख्या :
🔹कपास उत्पादकता मिशन (Mission for Cotton Productivity)
- बजट और अवधि: भारत सरकार ने ₹5,659.22 करोड़ के बजट के साथ इस मिशन को मंजूरी दी है, जो 2026-27 से 2030-31 तक चलेगा।
- उत्पादकता लक्ष्य: इसका मुख्य उद्देश्य कपास की उत्पादकता को मौजूदा 440 किग्रा/हेक्टेयर से बढ़ाकर 755 किग्रा/हेक्टेयर करना है।
- उत्पादन लक्ष्य: वर्ष 2031 तक कुल कपास उत्पादन को 297 लाख गांठों से बढ़ाकर 498 लाख गांठों तक पहुँचाने का लक्ष्य है।
- भौगोलिक विस्तार: शुरुआत में यह मिशन 14 राज्यों के 140 प्रमुख कपास उत्पादक जिलों में लागू किया जाएगा।
- मुख्य उद्देश्य:
- कीट-प्रतिरोधी (जैसे पिंक बोलवर्म) और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का विकास।
- एक्स्ट्रा लॉन्ग स्टेपल (ELS) कपास के आयात को कम कर देश को आत्मनिर्भर बनाना।
- भारतीय कपास की ‘कस्तूरी कॉटन भारत’ ब्रांड के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाना।
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।
Related Post :–
[sy_related]
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-current-affairs-quiz-06-may-2026/




