Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
Sujas Quiz :-
प्रश्न : 1 – मास्टर विकास योजना-2047 तैयार करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण के दायरे में कितने नए राजस्व ग्रामों को जोड़ा गया है ?
विकल्प :
(a) 350 ग्राम
(b) 512 ग्राम
(c) 679 ग्राम
(d) 825 ग्राम
Show Answer :-
(c) 679 ग्राम।
प्रश्न : 2 – राजस्थान के किन दो शहरों को नगर निगम के रूप में पुनर्गठित किया गया है ?
विकल्प :
(a) अजमेर एवं सीकर
(b) भीलवाड़ा एवं पाली
(c) बाड़मेर एवं बालोतरा
(d) हनुमानगढ़ एवं भीलवाड़ा
Show Answer :-
(b) भीलवाड़ा एवं पाली
प्रश्न : 3 – नवगठित नगर विकास न्यास के संदर्भ में कौन सा युग्म सही है ?
विकल्प :
(a) बालोतरा एवं दौसा-बांदीकुई
(b) दूदू एवं केकड़ी
(c) फलोदी एवं सांचौर
(d) नीम का थाना एवं कोटपूतली
Show Answer :-
(a) बालोतरा एवं दौसा-बांदीकुई
प्रश्न : 4 – राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार राजस्थान दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि (हिन्दी कैलेंडर के अनुसार) मनाया जा रहा है ?
विकल्प :
(a) चैत्र कृष्ण प्रतिपदा
(b) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
(c) वैशाख कृष्ण द्वितीया
(d) फाल्गुन पूर्णिमा
Show Answer :-
(b) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
प्रश्न : 5 – राज्य के आदिवासी बहुल जिलों के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए घोषित टूरिस्ट सर्किट का नाम क्या है ?
विकल्प :
(a) रतनलाल टूरिस्ट सर्किट
(b) जनजातीय टूरिस्ट सर्किट
(c) आदि-आदिवासी पर्यटन सर्किट
(d) वागड़-मेलवाड़ा शक्ति सर्किट
Show Answer :-
(a) रतनलाल टूरिस्ट सर्किट