मिशन हरियालो राजस्थान

RamJune 14, 2025 · 1 min read · Updated: September 22, 2025
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
Advertisement

मिशन हरियालो राजस्थान

शुरुआत :  07 अगस्त 2024 ( दूदू से, हरियाली तीज के अवसर पर )

विभाग : वन विभाग 

    • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर, राजस्थान सरकार द्वारा “मिशन हरियालो राजस्थान” की शुरुआत की गयी है। इसके तहत अगले 5 वर्षो में 50 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 
    • इसके तहत वर्ष 2024 – 25  में 7 करोड़ पेड़ लगाए गए। 
    • वर्ष 2025 – 26  में 10 करोड़ पेड़ लगाए जायेगे। 
    • प्रत्येक जिले में मातृवन की स्थापना की जाएगी। 

उद्देश्य : 

  • राजस्थान को हराभरा बनाना एवं वन क्षेत्र का विस्तार करना। 
  • पर्यावरण की रक्षा करना एवं जलवायु संतुलन बनाये रखना। 
  • जैव-विविधता  संरक्षण और वन्य जीवों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना।  
  • मरुस्थलीकरण को रोकना और मृदा संरक्षण को बढ़ावा देना।  
  • स्थानीय समुदायों की भागीदारी से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना।  

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान : 

  • यह एक देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान है , इसी शुरुआत 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन प्रधानमंत्री द्वारा की गयी। 
  • इसका लक्ष्य सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ पेड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाना है। 
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/mission-hariyalo-rajasthan/
Advertisement

1 thought on “मिशन हरियालो राजस्थान”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top