
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में टीबी मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और सामाजिक समर्थन देने के लिए कौनसा अभियान चलाया जा रहा है?
(A) आयुष्मान मित्र अभियान
(B) निक्षय मित्र अभियान
(C) स्वास्थ्य सखी अभियान
(D) निरोगी राजस्थान अभियान
Show Answer :-
(B) निक्षय मित्र अभियान
व्याख्या : राजस्थान में निक्षय मित्र अभियान के अंतर्गत टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्थाएँ, सामाजिक संगठन और कॉर्पोरेट संस्थाएँ निक्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण किट या फूड बास्केट उपलब्ध कराते हैं।
प्रश्न : 2 – पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले रियायती ऋण पर राजस्थान सरकार द्वारा कितना अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाता है?
(A) 1 प्रतिशत
(B) 2 प्रतिशत
(C) 3 प्रतिशत
(D) 5 प्रतिशत
प्रश्न : 3 – गोडावण के लिए प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप री-वाइल्डिंग एवियरी के निर्माण हेतु राज्य सरकार ने कितने रुपये का बजट स्वीकृत किया?
(A) 8.25 करोड़ रुपये
(B) 9.25 करोड़ रुपये
(C) 10.25 करोड़ रुपये
(D) 11.25 करोड़ रुपये
Show Answer :-
(B) 9.25 करोड़ रुपये
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने जैसलमेर के रामदेवरा में गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के लिए प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप री-वाइल्डिंग एवियरी (पुनर्स्थापन पक्षी गृह) के निर्माण हेतु ₹9.25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया।
इस एवियरी का उद्देश्य गोडावणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ने से पहले वहाँ की परिस्थितियों के अनुकूल बनाना है।
प्रश्न : 4 – राजस्थान सरकार द्वारा खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ‘महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय’ की स्थापना कहां की जा रही है?
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) बीकानेर
(D) जयपुर
Show Answer :-
(D) जयपुर
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा ‘महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय’ (Maharana Pratap Sports University) की स्थापना जयपुर जिले के आमेर क्षेत्र में की जा रही है।
लागत: लगभग ₹101 करोड़
राजस्थान विधानसभा द्वारा ‘महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक, 2025’ (The Maharana Pratap Sports University, Jaipur Bill, 2025) को मार्च 2026 में बजट सत्र के दौरान ध्वनिमत (Voice Vote) से पारित कर दिया गया है।
इस विश्वविद्यालय की स्थापना की मूल घोषणा राजस्थान सरकार के बजट 2024-25 में की गई थी। इसके बाद 19 सितंबर, 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल (Cabinet) ने इस विधेयक के प्रारूप को अपनी मंजूरी दी थी।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जैसलमेर जिले का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
(A) गड़ीसर झील
(B) डेजर्ट नेशनल पार्क
(C) जैसलमेर दुर्ग
(D) कुलधरा
Show Answer :-
(C) जैसलमेर दुर्ग
व्याख्या :
पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
📌 सुजस: 24 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
पीएम ई-बस सेवा योजना: राजस्थान में 9 शहरों के लिए 1,150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत
- पीएम ई-बस सेवा योजना केंद्र सरकार की योजना है। इसका उद्देश्य शहरों में साफ ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें चलाकर प्रदूषण कम करना और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना है।
- शुरुआत में राजस्थान के 8 शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत हुई थीं। राज्य सरकार के प्रयासों से अतिरिक्त बसें मिलीं, इसलिए अब 9 शहरों के लिए कुल 1,150 ई-बसें स्वीकृत हैं। सीकर को बाद मे शामिल किया गया है।
| शहर | स्वीकृत ई-बसें |
|---|---|
| जयपुर | 550 |
| जोधपुर | 125 |
| अजमेर, कोटा | 100-100 |
| बीकानेर | 75 |
| भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर, सीकर | 50-50 |
- राज्य को अब तक 250 ई-बसें मिल चुकी हैं।
- केंद्र सरकार ने चार्जिंग और बिजली से जुड़े ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक और बस डिपो के निर्माण कार्य के लिए 53 करोड़ रुपये से अधिक मंज़ूर किए हैं।
राज निवेश: सितंबर में 11,739 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
- ‘डीरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन फेज-1’ का उद्देश्य उद्योगपतियों के लिए नियम-प्रक्रियाएं आसान करना, कागज़ी काम का बोझ कम करना और सेवाएं समय पर देना है।
- सितंबर 2026 में राज निवेश पोर्टल पर 11,739.27 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दर्ज हुए।
| क्षेत्र | निवेश प्रस्ताव |
|---|---|
| रक्षा | 4,840 करोड़ |
| पर्यटन एवं आतिथ्य | 3,058 करोड़ |
| सौर उपकरण निर्माण | 1,000 करोड़ |
| अचल संपत्ति (रियल एस्टेट) | 744 करोड़ |
कृषि आदानों की जांच अब फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस: कृषि विभाग और डाक विभाग में समझौता
- कृषि आदान का मतलब है खेती में लगने वाली चीज़ें, जैसे बीज, उर्वरक (खाद) और कीटनाशक। इनकी गुणवत्ता जांच को निष्पक्ष, गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग और भारतीय डाक विभाग (राजस्थान परिमंडल) के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (24 अक्टूबर 2026)
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-24-oct-2026/





