
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाला यूपीआई सिस्टम किस संस्था द्वारा विकसित किया गया है?
(A) भारतीय स्टेट बैंक
(B) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
(C) भारतीय रिजर्व बैंक
(D) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
Show Answer :-
(B) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
व्याख्या : भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाला यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस / Unified Payments Interface) सिस्टम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI – National Payments Corporation of India) द्वारा विकसित किया गया है।
लॉन्च की तिथि: 11 अप्रैल 2016
प्रश्न : 2 – सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में किन खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे हैं?
(A) क्रिकेट, हॉकी एवं फुटबॉल
(B) कुश्ती, कबड्डी एवं बैडमिंटन
(C) तैराकी, टेनिस एवं वॉलीबॉल
(D) एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं बॉक्सिंग
Show Answer :-
(D) एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं बॉक्सिंग
व्याख्या :
प्रश्न : 3 – राजस्थान सरकार द्वारा आरजीएचएस योजना के तहत कैंसर रोगियों के लिए किस अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति को अनुमत पैकेज में शामिल किया गया है
(A) रेडियोथेरेपी
(B) कार-टी सेल थेरेपी
(C) डायलिसिस थेरेपी
(D) कीमोथेरेपी
Show Answer :-
(B) कार-टी सेल थेरेपी
व्याख्या : कार-टी सेल थेरेपी (CAR-T Cell Therapy) – यह एक अत्याधुनिक इम्यूनोथेरेपी है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से गंभीर ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) के इलाज में किया जाता है।
इस थेरेपी के लिए वित्त विभाग द्वारा अधिकतम 30 लाख रुपये की दर तय की गई है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राज्य सरकार ने शेखावाटी अंचल की कितनी ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए चिन्हित किया है?
(A) 250
(B) 412
(C) 555
(D) 662
Show Answer :-
(D) 662
व्याख्या :
योजना: शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना
जिले: झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू
चिन्हित हवेलियाँ: 662
बजट 2026-27: आगामी 2 वर्षों में ₹200 करोड़ व्यय का प्रावधान
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत फलौदी जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-सा है?
(A) खींचन
(B) लोहावट
(C) फलौदी दुर्ग
(D) कोलायत
Show Answer :-
(A) खींचन
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
🎯 अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
प्रदेश में 12 हब-स्पोक क्लस्टर्स, भिवाड़ी क्लस्टर को 241 करोड़ की मंजूरी :
- पीएम-सेतु (प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई) योजना के तहत राष्ट्रीय संचालन समिति ने भिवाड़ी हब-स्पोक क्लस्टर के लिए 241 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजना मंजूर की।
- केंद्र, राज्य और एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के बीच शेयर होल्डर एग्रीमेंट साइन करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना।
- भिवाड़ी क्लस्टर में एंकर इंडस्ट्री पार्टनर एच.जी. इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड होगी। इसका फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं कंस्ट्रक्शन क्षेत्र पर रहेगा।
- हब राजकीय आईटीआई भिवाड़ी होगा। स्पोक राजकीय आईटीआई अलवर, नीमराणा, तिजारा और किशनगढ़बास होंगे।
- हर क्लस्टर की लागत में हिस्सा केंद्र 50%, राज्य 33% और उद्योग 17% का रहेगा।
- क्लस्टर प्रबंधन के लिए बनने वाले विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) में एंकर इंडस्ट्री पार्टनर की हिस्सेदारी 51% और केंद्र व राज्य की 24.5-24.5% होगी।
- बाकी 11 क्लस्टर जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा, बीकानेर, भीलवाड़ा, कोटपूतली, सीकर और पाली हैं। इनके लिए एंकर पार्टनर के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
- पीएम-सेतु योजना कुल 60,000 करोड़ रुपये की है, जिसमें केंद्र का हिस्सा 30,000 करोड़, राज्यों का 20,000 करोड़ और उद्योग का 10,000 करोड़ है।
- देशभर में 1,000 सरकारी आईटीआई (200 हब और 800 स्पोक) अपग्रेड होंगे। इनमें AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, 5G, EV और साइबर सुरक्षा जैसे 32 से अधिक नए पाठ्यक्रम होंगे।
- 5 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों को वैश्विक साझेदारों के साथ ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जा रहा है।
एथेंस में आईआईएएस प्रबंधन बोर्ड की बैठक :
- राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने एथेंस (ग्रीस) में प्रबंधन बोर्ड की बैठक को संबोधित किया।
- उन्होंने भारतीय अध्यक्षता में विकसित किए जा रहे आईआईएएस शासन सूचकांक को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
- इस सूचकांक का विस्तृत विश्लेषण नवम्बर 2026 में सियोल में होने वाले आईआईएएस सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा।
रीको की नई पहल: औद्योगिक क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे :
- रीको चयनित औद्योगिक क्षेत्रों में ड्रोन आधारित भू-स्थानिक सर्वेक्षण कराएगा।
- प्रारंभिक चरण में लगभग 50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का सर्वे होगा।
- सर्वे से टू-डी डिजिटल मानचित्र और थ्री-डी मॉडल बनेंगे। आंकड़े जीआईएस प्रणाली के अनुकूल तैयार किए जाएँगे।
- प्रत्येक भूखण्ड के लिए अलग डिजिटल एविडेंस शीट तैयार होगी।
कोटा: इतिहास और पर्यटन :
- 12वीं सदी में राव देवा ने यह क्षेत्र जीतकर हाड़ौती की स्थापना की।
- स्वतंत्र राजपूत राज्य कोटा 1631 में बूंदी से अलग होकर बना।
- जगमंदिर को कोटा की एक रानी ने 1743 से 1745 के बीच किशोर सागर झील के बीच में लाल बलुआ पत्थर से बनवाया।
- जगमंदिर के पास स्थित केसर बाग शाही छतरियों के लिए प्रसिद्ध है। गढ़ (सिटी पैलेस) कोटा का प्रमुख पर्यटन आकर्षण है।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (12 अक्टूबर 2026)
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-12-oct-2026/





