Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 13 Oct 2026

Ramअक्टूबर 16, 2026 · 8 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-235 : 13 October 2026
In this article 3 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: 

  • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना देश के उन 100 आकांक्षी जिलों में खेती को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है, जहाँ कृषि उत्पादकता कम है। इनमें राजस्थान के 8 जिले शामिल हैं।
  • जिलों का चयन तीन आधारों पर हुआ है: कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और किसानों को कम कृषि ऋण मिलना।
  • योजना में 11 मंत्रालयों व विभागों की 36 केंद्रीय योजनाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इनके साथ राज्य की योजनाएँ और निजी क्षेत्र की भागीदारी भी शामिल है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जुलाई 2025 को छह वर्ष की अवधि के लिए योजना को स्वीकृति दी थी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2025 को योजना का शुभारंभ किया। यह वर्ष 2025-26 से लागू है।
  • इसी योजना के तहत जैसलमेर में 2,000 एकड़ में इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट आधारित जीरे की खेती की गई, वहीं 500 एकड़ में सौर ऊर्जा आधारित स्प्रिंकलर सिंचाई हुई। इन दोनों पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
  • श्रेणी जिला स्थान
    फसल विविधीकरण व टिकाऊ खेती नागौर प्रथम (18.44 अंक)
    भंडारण व दीर्घावधि कृषि ऋण नागौर चौथा
    गवर्नेंस व सेवा वितरण नागौर पाँचवाँ
    सिंचाई ढांचे में सुधार पाली आठवाँ
    ओवरऑल रैंकिंग नागौर दूसरा (84.13 अंक)
    ओवरऑल रैंकिंग पाली 11वाँ

झालावाड़: ऐतिहासिक शहर :

  • झालावाड़ का पुराना नाम बृजनगर है। यह खट्टे फलों (संतरा) के उत्पादन में बड़ा योगदान देता है।
  • गागरोन किला पहाड़ी और जल दुर्ग दोनों है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल राजस्थान के 6 पहाड़ी किलों में से एक है।
  • गागरोन किले के तीन ओर आहू और काली सिंध नदियाँ हैं।
  • किले के पास सूफी संत मिट्ठेशाह की दरगाह है, जहाँ मोहर्रम में वार्षिक मेला लगता है।
  • यहाँ संत पीपा का मठ भी है। संत पीपा संत कबीर के समकालीन और संत रामानंद के शिष्य थे।
  • कोलवी गाँव (झालावाड़ से लगभग 90 किमी) में बौद्ध गुफाएँ और स्तूप हैं।
  • ये राजस्थान में चट्टान काटकर बनी बौद्ध गुफाओं का सबसे बड़ा समूह है। पास में विनायका और हथियागौड़ की गुफाएँ भी हैं।
  • भवानी नाट्यशाला 1921 ई. में महाराजा भवानी सिंह ने बनवाई। इसमें घोड़ों और रथों को मंच पर लाने के लिए भूमिगत मार्ग है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की एथेंस (ग्रीस) यात्रा :

  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष हैं।
  • बैठक में रोम में आयोजित EGPA-2026 सम्मेलन पर चर्चा हुई।
  • पोप लियो चौदहवें के संदेश ‘मैग्निफिका ह्यूमैनिटास’ से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
  • 29 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित EGPA संचालन समिति की बैठक के एजेंडे पर विचार हुआ।
  • यह बैठक एथेंस में आयोजित IASIA 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुई।

स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (13 अक्टूबर 2026)

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-13-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
रोज़ का Sujas Quiz और करंट अफेयर्स सबसे पहले पाएँ Telegram से जुड़ें
Scroll to Top