Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 09 Oct 2026

Ramअक्टूबर 10, 2026 · 4 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-231 : 9 October 2026
In this article 2 sections ▾

Daily Sujas Quiz

प्रश्न : 1 – देवास परियोजना के द्वितीय चरण के तहत आकोदड़ा बांध एवं सुरंग प्रणाली द्वारा किस झील तक जल पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की गई?

(A) जयसमंद झील
(B) राजसमंद झील
(C) पिछोला झील
(D) आनासागर झील

Show Answer :-

(C) पिछोला झील
व्याख्या : देवास परियोजना के द्वितीय चरण में आकोदड़ा बांध बनाया गया। इसके बाद लगभग 11 किमी लंबी सुरंग से पानी पिछोला झील तक पहुंचाया गया, ताकि उदयपुर की झीलों में जल की पूर्ति और शहर की पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

देवास-I: देवास नाले से पिछोला झील तक पानी पहुंचाया गया।

देवास-II: आकोदड़ा बांध से सुरंग द्वारा पिछोला झील तक पानी पहुंचाया गया।

देवास-III व IV: गोगुंदा क्षेत्र के बांधों (मादड़ी, अटाल आदि) से सुरंग द्वारा आकोदड़ा बांध तक पानी लाने की योजना है।


📌 यह भी पढ़ें : Daily Sujas Quiz – 02 अक्टूबर 2026

प्रश्न : 2 – देश की पहली पुलिस पोलो टीम तैयार करने वाला राज्य है?

(A) हरियाणा
(B) राजस्थान
(C) पंजाब
(D) उत्तर प्रदेश

Show Answer :-

(B) राजस्थान
व्याख्या : इस टीम का आधिकारिक उद्घाटन 8 अक्टूबर 2026 को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) के हॉकी ग्राउंड में किया गया।


प्रश्न : 3 – राजस्थान में राणा प्रताप सागर बांध किस नदी पर स्थित है?

(A) बनास
(B) चम्बल
(C) माही
(D) साबरमती

Show Answer :-

(B) चम्बल
व्याख्या : राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी पर स्थित है। यह चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के पास है और चंबल घाटी परियोजना का दूसरा बांध है। पहला बांध गांधी सागर (मध्य प्रदेश) और तीसरा जवाहर सागर (कोटा) है।


Advertisement

प्रश्न : 4 – पीएम-जनमन के तहत राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कितने आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है?

(A) 12,671
(B) 13,671
(C) 14,671
(D) 16,671

Show Answer :-

(C) 14,671
व्याख्या : राजस्थान में पीएम-जनमन के तहत केवल बारां जिला आता है, क्योंकि वहां राज्य का एकमात्र PVTG समुदाय सहरिया रहता है।


प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जालोर जिले का पर्यटन स्थल कौन-सा है?

(A) तोपखाना
(B) सुंधा माता मंदिर
(C) नाकोड़ा जैन मंदिर
(D) जालोर दुर्ग

Show Answer :-

(B) सुंधा माता मंदिर
व्याख्या :


📌 सुजस (09 अक्टूबर 2026) के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :

1. पेलिएटिव केयर:

  • गंभीर और असाध्य रोगों (कैंसर, पार्किंसन, स्ट्रोक, रीढ़ की चोट, अल्जाइमर आदि) से पीड़ित मरीज़ों और बुज़ुर्गों को घर बैठे उपचार।
  • जुलाई 2025 से प्रदेश में होम-बेस्ड पेलिएटिव केयर शुरू। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त तक लगभग 43 हज़ार मरीज़ों को सुविधा, इनमें करीब 20 हज़ार बुज़ुर्ग।
  • मरीज़ों के घर तक दवाइयाँ और स्वास्थ्यकर्मी पहुँचाने वाला वाहन: ‘राहत की किरण’।

2. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026

  • 41 ज़िला परिषद, 457 पंचायत समिति और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव, चार चरणों में।
  • पंच-सरपंच का मतदान: 24, 30 अक्टूबर और 5, 16 नवम्बर।
  • ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान: 22, 28 अक्टूबर और 3, 14 नवम्बर। सभी चरणों की मतगणना 20 नवम्बर को।
  • ज़िला प्रमुख का चुनाव 25 नवम्बर, उप-ज़िला प्रमुख 26 नवम्बर, प्रधान 27 नवम्बर, उप-प्रधान 28 नवम्बर। उप-सरपंच का चुनाव मतदान के अगले दिन।
  • सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मत पेटी से, ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव EVM से।
  • बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा ज़िला परिषदों का कार्यकाल दिसम्बर 2026 में पूरा होगा, इसलिए इनका चुनाव कार्यक्रम बाद में घोषित होगा।

3. कौशल विकास के लिए MoU

  • कौशल, रोज़गार एवं उद्यमिता विभाग और भारतीय स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय (BSDU), जयपुर के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)।
  • उद्देश्य: उद्योगों की ज़रूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, ITI प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि और इंडिया स्किल्स प्रतियोगिताओं को बढ़ावा।

4. दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस: 10 दिसम्बर

  • मुख्यमंत्री ने राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में हर वर्ष 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • दूसरा आयोजन आगामी 10 दिसम्बर को JECC, जयपुर में होगा। 4 हज़ार से अधिक प्रवासी और उद्योगपति शामिल होंगे,

5. राजसमंद: मार्बल नगरी

  • राजसमंद देश का सबसे बड़ा मार्बल उत्पादक ज़िला है।
  • कुंभलगढ़ दुर्ग: 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा द्वारा निर्मित, महाराणा प्रताप की जन्मस्थली।

स्रोत : सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (09 अक्टूबर 2026)

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-09-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top