Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किन खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जा रहा है?
(A) क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल
(B) एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग
(C) तैराकी, जिम्नास्टिक और कुश्ती
(D) बैडमिंटन, टेनिस और टेबल टेनिस
Show Answer :-
(B) एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग
व्याख्या :
प्रश्न : 2 – जनजातीय कलाकारों को सूचीबद्ध करने और उनके स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान, बाजार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किस नाम से नया ‘ब्रांड’ और ‘डिजाइन स्टूडियो’ शुरू किया गया है?
(A) अरण्य
(B) वनश्री
(C) बनफूल
(D) ट्राइबल-क्राफ्ट
Show Answer :-
(C) बनफूल
व्याख्या : राज्य सरकार द्वारा जनजातीय कलाकारों को सूचीबद्ध करने और उनके स्थानीय उत्पादों को नई पहचान व बाजार उपलब्ध कराने के लिए ‘बनफूल’ (Banphool) नाम से नया ब्रांड और डिजाइन स्टूडियो शुरू किया गया है। इसे उदयपुर स्थित माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) परिसर में स्थापित किया गया है
प्रश्न : 3 – पीएम ई-बस सेवा के प्रथम चरण के तहत राजस्थान के कुल कितने प्रमुख शहरों का चयन किया गया है?
(A) 5
(B) 7
(C) 8
(D) 10
Show Answer :-
(C) 8
व्याख्या : पीएम ई-बस सेवा के प्रथम चरण के तहत राजस्थान के कुल 8 प्रमुख शहरों का चयन किया गया है। इन शहरों में कुल 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं, और बाद में अतिरिक्त बसों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 1,150 तक पहुंच गई है।
योजना: प्रधानमंत्री-ईबस सेवा (PM-eBus Sewa)
लॉन्च : 16 Aug 2023
लक्ष्य : इस योजना के तहत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर देश भर के विभिन्न शहरों में 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें (e-buses) संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।
नोडल मंत्रालय: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA)
वित्तीय प्रावधान: योजना का कुल परिव्यय लगभग 57,613 करोड़ रुपये है। इसमें से 20,000 करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा, जबकि शेष राशि राज्य सरकारों या शहर प्रशासन द्वारा वहन की जाएगी।
राजस्थान के 8 शहर: अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर।
नोट : योजना के शुरुआत में राजस्थान के 8 शहरो को इसमें शामिल किया गया था बाद में सीकर को और शामिल कर लिया गया है , अतः वर्तमान में राजस्थान के कुल 9 शहर इस योजना में शामिल है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राज्य में विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की प्रारंभिक नेत्र जांच का कार्य किस कार्यक्रम की टीमों द्वारा किया जा रहा है?
(A) मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान अभियान
(B) राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम
(C) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
(D) राजस्थान बाल सुपोषण मिशन
Show Answer :-
(C) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
व्याख्या : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक बाल स्वास्थ्य जांच एवं शीघ्र हस्तक्षेप कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना है। इस कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उनका प्रबंधन किया जाता है।
RBSK के अंतर्गत बच्चों की 30 स्वास्थ्य स्थितियों के लिए जांच की जाती है, जिनमें जन्मजात दोष, बीमारियां, कमियां (Deficiencies) और दिव्यांगताएं (Disabilities) शामिल हैं।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत धौलपुर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) बरगद
(B) करंज
(C) खेजड़ी
(D) अर्जुन
Show Answer :-
(B) करंज
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection