Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – आपराधिक न्याय प्रणाली, फोरेंसिक का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा कौन-सी योजना शुरू की गई है?
(A) राजस्थान पुलिस युवा मित्र योजना
(B) राजस्थान पुलिस अवैतनिक प्रशिक्षुता योजना
(C) मुख्यमंत्री विधि संवर्धन योजना
(D) राजस्थान पुलिस साइबर फेलोशिप प्रोग्राम
Show Answer :-
(B) राजस्थान पुलिस अवैतनिक प्रशिक्षुता योजना
व्याख्या : राजस्थान पुलिस ने आपराधिक न्याय प्रणाली, साइबर कानून और फोरेंसिक विज्ञान का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए ‘राजस्थान पुलिस प्रशिक्षुता योजना’ (Rajasthan Police Internship Scheme) शुरू की है। अगस्त 2026 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से विधि (लॉ) के विद्यार्थी पुलिस इकाइयों के साथ काम कर सकते हैं।
प्रश्न : 2 – राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 के राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट ‘कॉटन एवं सिल्क साड़ी’ निर्माण के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया?
(A) कानाराम (डीगांव, जालोर)
(B) धापूबाई (असनावर, झालावाड़)
(C) कबू (इण्डारा, बाड़मेर)
(D) महावीर प्रसाद मीणा (जयपुर)
Show Answer :-
(A) कानाराम (डीगांव, जालोर)
व्याख्या : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 पर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट ‘कॉटन एवं सिल्क साड़ी’ निर्माण के लिए जालोर जिले के डीगांव निवासी श्री कानाराम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के अलावा, इसी अवसर पर नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित मुख्य समारोह में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा राजस्थान के एक युवा बुनकर को भी सम्मानित किया गया:
👉 श्री बरीगा राम (निवासी: आलिसरो की बस्ती, सेड़वा, बाड़मेर)
👉 पुरस्कार: राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2025
👉 कला/कृति: पारंपरिक उत्कृष्ट पट्टू साड़ी बुनाई कला
प्रश्न : 3 – राजस्थान सरकार द्वारा ‘महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय’ की स्थापना कहां की जा रही है?
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) बीकानेर
(D) जयपुर
Show Answer :-
(D) जयपुर
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना जयपुर जिले के आमेर क्षेत्र में की जा रही है। करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले, इस विश्वविद्यालय के लिए विधानसभा में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय जयपुर विधेयक, 2025 (10 March 2026 को) ध्वनिमत से पारित किया गया। विधेयक पर चर्चा के बाद युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि, इसकी स्थापना के लिए बजट वर्ष 2024-25 में घोषणा की गई थी। इसके जरिए शारीरिक शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में कौन-सी योजना चलाई जा रही है?
(A) डॉ. अंबेडकर ग्रामोत्थान योजना
(B) बाबा साहेब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना
(C) मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता योजना
(D) राजस्थान जनजाति विकास योजना
Show Answer :-
(B) बाबा साहेब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना
व्याख्या : इस योजना की घोषणा राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा 10 जुलाई 2024 को राज्य विधानसभा में पेश किए गए पूर्ण बजट 2024-25 के दौरान की गई थी।
प्रावधान: दूरस्थ क्षेत्रों में अनुसूचित जाति और वंचित वर्गों की बस्तियों (Habitations) में बुनियादी सुविधाओं का विकास करने के लिए प्रथम चरण में 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को लक्षित किया गया है।
आधिकारिक वित्तीय आवंटन: इस योजना के शुरुआती चरण के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान घोषित किया गया था।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत डीग जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) अर्जुन
(B) अमलतास
(C) नीम
(D) कदम्ब
Show Answer :-
(A) अर्जुन
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection