Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – मानसिक स्वास्थ्य सहायता को आमजन तक आसानी से पहुंचाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित ‘टेली-मानस’ हेल्पलाइन का टोल-फ्री नंबर क्या है?
(A) 104
(B) 108
(C) 181
(D) 14416
Show Answer :-
(D) 14416
व्याख्या : टेली-मानस (Tele-MANAS) का पूरा नाम Tele Mental Health Assistance and Networking Across States है। इसे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ, निःशुल्क और 24×7 उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया।
प्रश्न : 2 – साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में हाल ही में ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव’ का आयोजन कहां किया गया?
(A) जोधपुर
(B) बीकानेर
(C) उदयपुर
(D) जयपुर
Show Answer :-
(D) जयपुर
व्याख्या : विजयदान देथा से जुड़े प्रमुख बिंदु :
उपनाम: ‘बिज्जी’
जन्म स्थान: बोरूंदा गाँव, जोधपुर।
प्रमुख कृतियाँ: बातां री फुलवारी, दुविधा
इन्होंने कोमल कोठारी के साथ मिलकर बोरूंदा (जोधपुर) में ‘रूपायन संस्थान’ (1960) की स्थापना की थी ।
प्रश्न : 3 – राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025 के बेहतर क्रियान्वयन और वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में किस नई सेल का गठन किया गया है?
(A) राजस्थान टेक्सटाइल संवर्द्धन केंद्र
(B) राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल
(C) मुख्यमंत्री वस्त्र विकास ब्यूरो
(D) राज-टेक्सटाइल एक्सपोर्ट विंग
Show Answer :-
(B) राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने 13 फरवरी 2025 को यह नीति अधिसूचित की। इसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान को टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र का वैश्विक विनिर्माण (Global Manufacturing) हब बनाना है।
अवधि : फरवरी 2025 से 31 मार्च 2029
विभाग : उद्योग एवं वणिज्य विभाग
अगले पांच वर्षो में 10,000 करोड़ के निवेश के साथ 2 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – ‘बंधेज’ कला का संबंध किस जिले से है?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) उदयपुर
(D) बीकानेर
Show Answer :-
(A) जोधपुर
व्याख्या :
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत पाली जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) नीम
(B) महुआ
(C) जाल
(D) रोहिड़ा
Show Answer :-
(A) नीम
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection