Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राजस्थान के किस युवा बुनकर को ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया?
(A) सोहनराम (नागौर)
(B) कानाराम (जालोर)
(C) बरीगा राम (बाड़मेर)
(D) दिनेश भोबरिया (जोधपुर)
Show Answer :-
(C) बरीगा राम (बाड़मेर)
व्याख्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (07 अगस्त 2026) के अवसर पर राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र (आलिसरो की बस्ती) के युवा बुनकर श्री बरीगा राम को पारंपरिक ‘पट्टू साड़ी’ की उत्कृष्ट बुनाई और शिल्पकला के लिए ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया है।
प्रश्न : 2 – राज्य में पहली बार आयोजित ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025’ में राजस्थान ने देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया?
(A) पांचवां
(B) चौथा
(C) तीसरा
(D) दूसरा
Show Answer :-
(C) तीसरा
व्याख्या : राजस्थान में पहली बार आयोजित 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 (KIUG 2025) की मेजबानी राज्य के सात शहरों (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर) में 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच की गई। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्न : 3 – सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने के इच्छुक प्रवासी राजस्थानियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार द्वारा हाल ही में कौन-सा नया पोर्टल शुरू किया गया है?
(A) राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल
(B) प्रवासी राजस्थानी कनेक्ट पोर्टल
(C) मातृभूमि सेवा पोर्टल
(D) राज-प्रवासी निवेश पोर्टल
Show Answer :-
(A) राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल
व्याख्या : यह पोर्टल प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए सुविधा प्रदान करता है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट’ में निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान शामिल नहीं है?
(A) गोगुन्दा
(B) दिवेर
(C) चावण्ड
(D) मातृकुंडिया
Show Answer :-
(D) मातृकुंडिया
व्याख्या : महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के तहत महाराणा प्रताप के जीवन और मेवाड़ के इतिहास से जुड़े प्रमुख स्थलों जैसे चावण्ड, हल्दीघाटी, गोगुन्दा, कुम्भलगढ़, दिवेर और उदयपुर को शामिल कर उनका विकास किया जा रहा है।
मातृकुंडिया (चित्तौड़गढ़) को इस सर्किट के बजाय राजस्थान सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे ‘ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट’ (Tribal Tourist Circuit) के अंतर्गत शामिल किया गया है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत भरतपुर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) खेजड़ी
(B) बरगद
(C) करंज का पेड़
(D) कदम्ब
Show Answer :-
(D) कदम्ब
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection