
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर 2026 में राजस्थान का ‘राज्य स्तरीय समारोह’ का आयोजन कहां किया गया?
(A) बीकानेर
(B) जयपुर
(C) उदयपुर
(D) जोधपुर
Show Answer :-
(B) जयपुर
व्याख्या : 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त 2026) के अवसर पर राजस्थान का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र (JKK) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। कार्यक्रम का आयोजन बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर ने राजस्थान सरकार के आयुक्त उद्योग के सहयोग से किया।
इस अवसर पर बाड़मेर (सेड़वा) के निवासी बुनकर बरीगा राम को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रश्न : 2 – राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ‘मुक्केबाजी’ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली राजस्थान की खिलाड़ी कौन है?
(A) मोना अग्रवाल
(B) अरुंधति चौधरी
(C) संध्या विश्नोई
(D) अवनी लेखरा
Show Answer :-
(B) अरुंधति चौधरी
व्याख्या : कोटा, राजस्थान की रहने वाली 23 वर्षीय अरुंधति ने ग्लासगो, (स्कॉटलैंड) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 70 किलोग्राम भार वर्ग में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 5-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। वह राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी(Boxing) में स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
प्रश्न : 3 – राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) भूजल रिचार्ज एवं जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करना
(B) विदेशी निवेश को सीधे शेयर बाजार में लगाना
(C) प्रवासियों को राजस्थान में मुफ्त भूमि आवंटित करना
(D) केवल ग्रामीण क्षेत्रों में नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलना
Show Answer :-
(A) भूजल रिचार्ज एवं जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करना
व्याख्या : जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में मान्यता देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 6 सितंबर, 2024 को जल संचय जन-भागीदारी अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान द्वारा 15 जनवरी, 2025 को “कर्मभूमि से मातृभूमि” अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल की हर बूंद का संरक्षण करना और राज्य में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए जनभागीदारी के साथ भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण करना है, साथ ही जन जागरूकता पैदा करके पानी के उपयोग के बारे में जनता के विचार को बदलना है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों एवं उनके भित्ति-चित्रों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा कौन-सी योजना प्रारंभ की गई है?
(A) राजस्थान विरासत जीर्णोद्धार योजना
(B) शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना
(C) मुख्यमंत्री पर्यटन धरोहर योजना
(D) शेखावाटी सांस्कृतिक विकास योजना
Show Answer :-
(B) शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना
व्याख्या : राजस्थान बजट 2026-27 में “शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना” के तहत झुंझुनूं, चूरू और सीकर की 660 से अधिक चिन्हित हवेलियों के संरक्षण/Facade Improvement, Heritage Street Furniture और सफाई सुविधाओं के विकास के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है। अगले 2 वर्षों में ₹200 करोड़ खर्च किए जाने का प्रावधान है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत टोंक जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) अमलतास
(B) करंज
(C) अर्जुन
(D) नीम
Show Answer :-
(A) अमलतास
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
📘 RAS Pre : Reasoning & Mathematics Topic Wise PYQ PDF
Related Post :–
[sy_related]
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-11-aug-2026/

