Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से कौन से केंद्र स्थापित किए गए हैं?
(A) नई किरण नशा मुक्ति केंद्र
(B) युवा जागृति केंद्र
(C) राज सवेरा केंद्र
(D) संकल्प नशा मुक्ति केंद्र
Show Answer :-
(A) नई किरण नशा मुक्ति केंद्र
व्याख्या : राजस्थान में उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ‘नई किरण नशा मुक्ति केंद्र’ स्थापित किए गए हैं।
नोट : इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए ‘राज सवेरा कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है।
प्रश्न : 2 – नई दिल्ली में आयोजित 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह में राजस्थान को किस विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(A) बेस्ट स्टेट इन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर
(B) स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस
(C) नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन लीडरशिप अवार्ड
(D) आउटस्टैंडिंग स्टेट इन मेडिकल एजुकेशन
Show Answer :-
(B) स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस
व्याख्या : नई दिल्ली में आयोजित 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह में राजस्थान को ‘अंगदान संकल्प अभियान’ में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर “स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस” (State Award for Excellence in Organ Donation Awareness) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार National Organ and Tissue Transplant Organisation (NOTTO) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत प्रदान किया गया।
प्रश्न : 3 – जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य में कौनसी योजना संचालित है?
(A) मां-बाड़ी शिक्षा योजना
(B) लाडो प्रोत्साहन योजना
(C) कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना
(D) मुख्यमंत्री अनुप्रति शिक्षा योजना
Show Answer :-
(C) कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना
व्याख्या : महिला एवं बाल विकास विभाग , राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा से वंचित महिला एवं बालिकाओं के लिए कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना चलाई जा रही है। इसके तहत शिक्षा से वंचित बालिका/महिला निःशुल्क माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी कर पायेगी।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राजस्थान के किस जिले में ‘देश की प्रथम लैक्रोज अकादमी’ है?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) उदयपुर
(D) बीकानेर
Show Answer :-
(C) उदयपुर
व्याख्या : देश की प्रथम लैक्रोस अकादमी (Lacrosse Academy) राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है। यह अकादमी उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में बनाई गई है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत अजमेर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) अर्जुन
(B) नीम
(C) खेजड़ी
(D) करंज का पेड़
Show Answer :-
(B) नीम
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection