Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
➡️ Sujas Quiz-32 (22 मार्च 2026)
➡️ Daily Current Affairs Quiz : 14 May 2026
प्रश्न : 1 – बारां जिले के शाहबाद और किशनगंज ब्लॉक में मुख्य रूप से किस जनजाति के बाहुल्य क्षेत्रों को पीएम-जनमन योजना से जोड़ा गया है ?
विकल्प :
(A) भील
(B) मीणा
(C) गरासिया
(D) सहरिया
Show Answer :-
(D) सहरिया।
व्याख्या : प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) का सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जा रहा है। राजस्थान में सहरिया जनजाति एकमात्र PVTG समूह है जो मुख्य रूप से बारां जिले के शाहबाद और किशनगंज ब्लॉक में निवास करती है।
प्रश्न : 2 – सहकारिता क्षेत्र में विश्व की ‘वृहत् अन्न भंडारण योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है ?
विकल्प :
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
Show Answer :-
(A) प्रथम।
व्याख्या : सहकार से समृद्धि’ अभियान के अंतर्गत सहकारी क्षेत्र में विश्व की वृहत् अन्न भंडारण योजना चलाई जा रही है। राजस्थान सहकारी समितियों के माध्यम से गोदाम निर्माण के लिए 100% सब्सिडी (प्रति इकाई 25 लाख रुपये तक) देने वाला देश का एकमात्र राज्य है। इस योजना में देशभर में प्रथम स्थान पर है। राज्य में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले कुल 250 गोदामों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
प्रश्न : 3 – राजस्थान में कक्षा 1 से 12वीं तक की एकीकृत शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले कुल कितने विद्यालय वर्तमान में संचालित हैं, जो प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा एक ही स्थान पर प्रदान करते हैं ?
विकल्प :
(A) 21,482 विद्यालय
(B) 25,612 विद्यालय
(C) 27,889 विद्यालय
(D) 31,250 विद्यालय
Show Answer :-
(C) 27,889 विद्यालय।
व्याख्या : नीति आयोग की ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कक्षा 1 से 12वीं तक की एकीकृत शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले कुल 27,889 विद्यालय वर्तमान में संचालित हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में पूरे देश में केवल 5.4% स्कूल ही 1 से 12वीं तक एकीकृत थे, लेकिन इस कुल राष्ट्रीय आंकड़े में अकेले राजस्थान का योगदान लगभग 35 प्रतिशत है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना : राजस्थान
प्रश्न : 4 – मोबाइल वेटरनरी यूनिट योजना के वित्तीय पोषण के संबंध में केंद्र और राज्य सरकार का क्रमशः हिस्सा कितना है ?
विकल्प :
(A) 50% केंद्र और 50% राज्य
(B) 60% केंद्र और 40% राज्य
(C) 75% केंद्र और 25% राज्य
(D) 90% केंद्र और 10% राज्य
Show Answer :-
(B) 60% केंद्र और 40% राज्य।
व्याख्या : पशुपालकों को उनके घर पर ही आपातकालीन और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं देने के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट योजना (कॉल सेंटर नंबर 1962) संचालित है। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसमें आने वाले कुल वित्तीय खर्च का 60% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा और 40% हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला – एक खेल’ के तहत प्रतापगढ़ जिले का खेल कौन सा है ?
विकल्प :
(A) तैराकी
(B) तीरंदाजी
(C) एथलेटिक्स
(D) बॉक्सिंग
Show Answer :-
(B) तीरंदाजी।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिछले 25 वर्षों में सर्वाधिक सड़क लंबाई पूर्ण करने की श्रेणी में राजस्थान को देश में कौन सा स्थान मिला है ?
विकल्प :
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
Show Answer :-
(B) द्वितीय ।
व्याख्या : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राजस्थान में पिछले 25 वर्षों में 75868 किमी सड़क निर्माण के कार्य हो चुके है। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन क लिए राजस्थान एवं तमिनलाडु को सयुंक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला है।
प्रश्न : 7 – ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 का आयोजन 23 से 25 मई तक कहां किया जाना तय हुआ है ?
विकल्प :
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) कोटा
(D) जयपुर
Show Answer :-
(D) जयपुर।
प्रश्न : 8 – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण (पीएमजीएसवाई-चतुर्थ) के तहत राजस्थान के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान के साथ कितनी सड़कों की स्वीकृति मिली है ?
विकल्प :
(A) 912 सड़कें
(B) 1540 सड़कें
(C) 1216 सड़कें
(D) 1024 सड़कें
Show Answer :-
(C) 1216 सड़कें।
ध्यान रहे की केंद्र सरकार द्वारा PMGSY के चौथे चरण के तहत वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक देशभर में 62,500 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए 70,125 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है।