Daily Current Affairs Quiz

“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय
प्रश्न : 1 – मई 2026 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत दो नई सेमीकंडक्टर परियोजना इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दी गयी है, इनकी स्थपना कोनसे राज्य में की जाएगी ?
विकल्प :
(A) उत्तर प्रदेश
(B) असम
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) गुजरात
व्याख्या :
भारत सरकार ने India Semiconductor Mission 2.0 के तहत 3900 करोड़ के निवेश के साथ दो नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पहली – क्रिस्टल मैट्रिक्स लिमिटेड (Crystal Matrix Ltd.) – धोलेरा, गुजरात एवं दूसरी – सुची सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड (Suchi Semicon Pvt. Ltd.) – सूरत, गुजरात।
India Semiconductor Mission 2.0 की घोषणा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गयी थी। अब तक ISM के तहत कुल 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाएँ स्वीकृत हो चुकी हैं।
प्रश्न : 2 – इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के बारे में निम्न कथनो पर विचार कीजिये ?
1. इसका शुभारभ्म नवंबर 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की 50वीं वर्षगांठ पर किया गया।
2. दिसंबर 2023 में इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गयी।
3. इसका उद्देश्य बड़ी बिल्ली की सात प्रमुख प्रजातियों बाघ,शेर,तेंदुआ,हिम तेंदुआ,चीता,जैगुआर और प्यूमा का संरक्षण करना है।
4. इन सभी सात प्रजातियों को भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम – 1972 की अनुसूची-Ⅰ में दर्शाया गया है।
निम्न में से सही कथन है ?
विकल्प :
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 व 3
(D) 1,2,3,4
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 1 व 3
व्याख्या : कथन 2 व 4 गलत है क्योकि
जनवरी 2024 में इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गयी, एवं इन सात प्रजातियों में से केवल 5 बाघ,शेर,तेंदुआ,हिम तेंदुआ,चीता को ही भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम – 1972 की अनुसूची-Ⅰ में दर्शाया गया है,- जैगुआर और प्यूमा को नहीं।
प्रश्न : 3 – BRICS सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था की 5वीं बैठक का आयोजन कहां किया गया ?
विकल्प :
(A) गोवा
(B) जयपुर
(C) बेंगलूरु
(D) उदयपुर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) बेंगलूरु
BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन वर्ष 2026 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था की 5वीं बैठक का आयोजन बेंगलूरु में किया गया। BRICS विश्व की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, ईरान, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात एवं इंडोनेशिया जैसे नए सदस्य भी शामिल हो चुके हैं।उल्लेखनीय है कि BRICS की स्थापना 2009 में हुई थी तथा भारत इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में भी इसकी मेजबानी कर चुका है।
प्रश्न : 4 – कोनसे कैरेबियाई देश द्वारा हाल ही में भारत के UPI प्लेटफार्म को अपनाया गया है ?
विकल्प :
(A) जमैका
(B) त्रिनिदाद और टोबैगो
(C) गुयाना
(D) सूरीनाम
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) त्रिनिदाद और टोबैगो
व्याख्या :
त्रिनिदाद और टोबैगो पहला कैरेबियाई देश है जिसने जिसने भारतीय UPI को अपनाया है। इसकी राजधानी पोर्ट ऑफ़ स्पेन है और आधिकारिक मुद्रा त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर है।
प्रश्न : 5 – 8 मई 2026 को डॉ. ओडिशा के APJ अब्दुल कलाम द्वीप से DRDO ने MIRV तकनीक से लैस कोनसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है ?
विकल्प :
(A) अग्नि मिसाइल
(B) बराक मिसाइल
(C) आकाश मिसाइल
(D) पृथ्वी 5
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) अग्नि मिसाइल
व्याख्या :
DRDO द्वारा मिशन दिव्यास्त्र के तहत MIRV तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया है। MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) ऐसी तकनीक है, जिसमें एक ही मिसाइल कई वारहेड ले जाकर अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला कर सकती है। Agni श्रृंखला की मिसाइलें सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।
प्रश्न : 6 – केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री कोन बना है ?
विकल्प :
(A) स्टालिन M.K
(B) एन रंगासामी
(C) जोसेफ विजय
(D) हेमंता शर्मा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) एन रंगासामी
व्याख्या :
मई 2026 में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी (AINRC) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन ने दोबारा जीत हासिल की है। रंगासामी अब 13 मई 2026 को रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
प्रश्न : 7 – हाल ही में कोनसी दो फर्मो द्वारा मिलकर पाथफाइंडर नामक भारत का पहला ऑर्बिटल डेटा सेंटर उपग्रह विकसित किया गया ?
विकल्प :
(A) इन-स्पेस और अग्निकुल कॉसमॉस
(B) इन-स्पेस और सर्वम AI
(C) पिक्सेल और सर्वम AI
(D) अग्निकुल कॉसमॉस और पिक्सेल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) पिक्सेल और सर्वम AI
व्याख्या :
भारतीय AI फर्म सर्वम AI और बंगलुरु स्थित स्टार्टअप पिक्सेल ने मिलकर पाथफाइंडर नामक ऑर्बिटल डेटा सेंटर उपग्रह विकसित किया है।
प्रश्न : 8 – हाल ही में DRDO एवं भारतीय वायु सेना ने मिलकर ‘TARA’ का परीक्षण किया है। ये क्या है ?
विकल्प :
(A) हाइपरसोनिक मिसाइल
(B) एंटी ड्रोन रडार
(C) स्वेदशी ग्लाइड वेपन सिस्टम
(D) पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) स्वेदशी ग्लाइड वेपन सिस्टम
व्याख्या :
TARA (Tactical Advanced Range Augmentation) भारत का पहला स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम है, जिसे DRDO एवं IAF ने ओडिशा तट के पास सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह सामान्य (unguided) बमों को precision guided weapon में बदल सकता है।
प्रश्न : 9 – हाल ही में स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को बढ़ावा देने हेतु इंडिया AI ने किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं ??
विकल्प :
(A) नीति आयोग
(B) ISRO
(C) CDSCO
(D) ICMR
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) ICMR
व्याख्या :
Indian Council of Medical Research और IndiaAI के बीच स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में AI आधारित नवाचार, अनुसंधान एवं डेटा-संचालित समाधान विकसित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य हेल्थकेयर में AI के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है।
IndiaAI इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहल है।
📚 PYQ Corner :
प्रश्न : – निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
(a) ऋषभदेव
(b) सेंदरा
(c) खैरवाड़ा
(d) डाबला – सिंघाना
उपयुक्त में से कितने एस्बेस्टस की खानों से संबंधित हैं
(Raj SI Exam – 05/04/2026)
विकल्प :
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) केवल तीन✅
(D) सभी चार
(E) अनुत्तरित प्रश्न
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
राजस्थान
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।