Daily Current Affairs Quiz

“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय
प्रश्न : 1 – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रजत जयंती (25 वर्ष) उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया ?
विकल्प :
(A) भैरूंडा (मध्य प्रदेश)
(B) भोपाल (मध्य्प्रदेश)
(C) कोटा (राजस्थान)
(D) ओडिशा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) भैरूंडा (मध्य प्रदेश)
व्याख्या :
Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana भारत सरकार की प्रमुख ग्रामीण अवसंरचना योजना है, जिसकी शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को की गई थी। यह ग्रामीण विकास मंत्रालय , केंद्र सरकार के अंतर्गत संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है। 2024-25 से 2028-29 तक इस योजना का चौथा चरण चल रहा है। और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें :- Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana
प्रश्न : 2 – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने का संबंध भारत की किस ऐतिहासिक उपलब्धि से है ?
विकल्प :
(A) चंद्रयान-1 प्रक्षेपण
(B) हरित क्रांति
(C) पोखरण-II परमाणु परीक्षण
(D) 1,2,3,4
(E) मंगलयान मिशन
Show Answer :-
(C) पोखरण-II परमाणु परीक्षण
व्याख्या : 11 मई 1998 को Pokhran-II Nuclear Tests (ऑपरेशन शक्ति के तहत) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए थे, जिसकी स्मृति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न : 3 – हाल ही में चर्चा में रही ‘वन केस वन डेटा’ एवं ‘SUVAS’ पहल किस संस्था से संबंधित है ?
विकल्प :
(A) नीति आयोग
(B) RBI
(C) चुनाव आयोग
(D) उच्चतम न्यायालय
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) उच्चतम न्यायालय
Supreme Court of India द्वारा ‘One Case One Data’ पहल न्यायिक डेटा के एकीकरण हेतु तथा ‘SUVAS’ पहल (Supreme Court Vidhik Anuvaad Software, एक AI-संचालित चैटबॉट है) पहल न्यायिक दस्तावेजों के AI आधारित अनुवाद हेतु शुरू की गई है।
प्रश्न : 4 – राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के तहत ‘विशेष श्रेणी’ में दिए जाने वाले ‘पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार’ (PKSOP) में राजस्थान के किस संस्थान ने देश भर में द्वितीय (2nd) स्थान प्राप्त किया है ?
विकल्प :
(A) मरुस्थलीय विकास संस्थान, जोधपुर
(B) राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका)
(C) इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (IGPR&GVD), जयपुर
(D) एच. सी. एम. राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (RIPA), जयपुर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (IGPR&GVD), जयपुर
व्याख्या :
पंचायतों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण (Capacity Building) में उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए जयपुर स्थित ‘इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान’ को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। इस वर्ष मुख्य 42 विजेताओं की सूची में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों का दबदबा रहा, लेकिन राजस्थान की कोई पंचायत मुख्य सूची में जगह नहीं बना सकी।
प्रश्न : 5 – राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 (NPA-2025) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ये पुरस्कार केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (LSDGs) को बढ़ावा देने के लिए दिए जाते हैं।
2. इस वर्ष के पुरस्कारों में तमिलनाडु राज्य ने सर्वाधिक कुल छह पुरस्कार जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
3. पुरस्कारों के तहत देश भर के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 42 पंचायतों का चयन किया गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? ?
विकल्प :
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
C) केवल 1 और 3
व्याख्या :
कथन 2 गलत है: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 में सर्वाधिक 6 पुरस्कार जीतकर कर्नाटक राज्य शीर्ष पर रहा है, न कि तमिलनाडु।
कथन 1 और 3 सही हैं: यह पुरस्कार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 9 सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) के स्थानीयकरण के मूल्यांकन पर आधारित है, जिसमें इस वर्ष 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 42 पंचायतों को चुना गया है।
प्रश्न : 6 – हाल ही में डिजिटल फॉरेंसिक्स और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए UIDAI ने किस संस्थान के साथ 5 वर्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं??
विकल्प :
(A) राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)
(B) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली
(C) राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT)
(D) सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)
व्याख्या :
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने भारत के ‘आधार’ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और साइबर रेजिलिएंस को मजबूत करने के (6 रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित) लिए 5 साल के रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं
प्रश्न : 7 – मई 2026 में ICAR और ICMR द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए ‘सेहत’ (SEHAT) मिशन का मुख्य लक्ष्य क्या है ?
विकल्प :
(A) रक्षा कर्मियों को दूरस्थ चिकित्सा सहायता देना।
(B) कृषि परिवर्तन के जरिए पोषण और वैज्ञानिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
(C) ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता का प्रसार करना।
(D) सरकारी अस्पतालों की बुनियादी संरचना को सुधारना।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) कृषि परिवर्तन के जरिए पोषण और वैज्ञानिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
व्याख्या :
हाल ही में मई 2026 में लॉन्च किया गया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का एक संयुक्त राष्ट्रीय मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य है “हेल्दी फूड, हेल्दी फार्म और हेल्दी इंडिया” की तर्ज पर कृषि उत्पादन को सीधे मानव स्वास्थ्य और पोषण से जोड़ना।
प्रश्न : 8 – नए VB-G RAM G कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को एक वर्ष में कितने दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी दी गई है ?
विकल्प :
(A) 100 दिन
(B) 120 दिन
(C) 125 दिन
(D) 150 दिन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 125 दिन
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने 11 मई 2026 को अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से यह अधिनियम पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा और इसके लागू होते ही वर्ष 2005 से चल रहा मनरेगा (MGNREGA) कानून पूरी तरह समाप्त (निरस्त) हो जाएगा।
प्रश्न : 9 – कथन (A): VB-G RAM G अधिनियम में राज्यों को कृषि सीजन के दौरान अधिकतम 60 दिनों का ‘नो-वर्क पीरियड’ (ब्लैकआउट) घोषित करने का अधिकार दिया गया है।
कारण (R): इसका उद्देश्य मुख्य रूप से बुवाई और कटाई के पीक सीजन में किसानों के लिए कृषि श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
विकल्प :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) CDSCO
(D) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या :
विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 यानी VB-G RAM G Act में 60 दिनों का नो-वर्क (ब्लैकआउट) पीरियड का प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के सीजन के दौरान कृषि मजदूरों की कमी न हो, इसके लिए राज्य सरकारें अधिकतम 60 दिनों का ‘नो-वर्क पीरियड’ घोषित कर सकेंगी। बाकी बचे 305 दिनों में 125 दिन का काम दिया जाएगा।
📚 PYQ Corner :
प्रश्न : – निम्नांकित में से कौन, अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के प्रवर्तन के दौरान राजस्थान के राज्यपाल नहीं थे ?
(Raj SI Exam – 05/04/2026)
विकल्प :
(A) हुकुम सिंह
(B) वसंत राव पाटिल ✅
(C) धनिकलाल मंडल
(D) बलिराम भगत
(E) अनुत्तरित प्रश्न
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
राजस्थान
प्रश्न : 1 – अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत विद्यार्थियों को अधिकतम कितनी राशि प्रति माह दी जाती है ? (Sujas Quiz – 81)
विकल्प :
(A) 1,000 रुपये
(B) 1,500 रुपये
(C) 2,000 रुपये
(D) 2,500 रुपये
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 2,000 रुपये
व्याख्या : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 2000 रुपए प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह तक) प्रदान किये जा रहे है। अधिक जानकारी क लिए क्लिक करे – अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना
प्रश्न : 2 – ‘देवास परियोजना’ किस जिले से संबंधित है?? (Sujas Quiz – 81)
विकल्प :
(A) उदयपुर
(B) बांसवाड़ा
(C) डूंगरपुर
(D) झालावाड़
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) उदयपुर
व्याख्या :
प्रश्न : 3 – ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (ओबीएमएस) से अब तक कितने पर्यटन स्थल जोड़े जा चुके हैं? (Sujas Quiz – 81)
विकल्प :
(A) 50
(B) 75
(C) 100 से अधिक
(D) 150 से अधिक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 100 से अधिक
व्याख्या : ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (OBMS) राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) द्वारा विकसित एक क्रांतिकारी डिजिटल नवाचार है। यह देश का पहला और एकमात्र सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।
प्रश्न : 4 – राजस्थान के सभी जिलों में किस वर्ष तक ‘साइबर पुलिस स्टेशन’ स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है ? (Sujas Quiz – 81)
विकल्प :
(A) वर्ष 2027 तक
(B) वर्ष 2028 तक
(C) वर्ष 2032 तक
(D) वर्ष 2030 तक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) वर्ष 2030 तक
व्याख्या :
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला – एक खेल’ के तहत चित्तौड़गढ़ जिले का खेल कौन सा है? (Sujas Quiz – 81)
विकल्प :
(A) एथलेटिक्स
(B) बास्केटबॉल
(C) कबड्डी
(D) जिम्नास्टिक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) कबड्डी
व्याख्या :
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।