Daily Current Affairs Quiz

“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय
प्रश्न : 1 – राज्यपाल, किसी राज्य विधानसभा को किस अनुच्छेद के तहत भंग करने की शक्ति रखता है ?
विकल्प :
(A) 172
(B) 174
(C) 175
(D) 164
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) 174
व्याख्या :
हाल ही में 7 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने अनुच्छेद 174 के तहत अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य विधानसभा को भंग कर दिया। जबकि अनुच्छेद 172 में प्रावधान है की किसी राज्य विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष निश्चित होता है एक बार यह कार्यकाल समाप्त हो जाने पर विधानसभा स्वतः ही विघटित हो जाती है।
प्रश्न : 2 – उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) के बारे में निम्न कथनो पर विचार कीजिये ?
1. वह न्यूनतम मूल्य जिसे चीनी मिलों द्वारा किसानो को भुगतान करना क़ानूनी रूप से बाध्य है।
2. इसे CCEA (आर्थिक मामलो की कैबिनेट समिति) द्वारा कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
3. यह केवल गन्ने के लिए लागु होता है।
निम्न में से सही कथन है ?
विकल्प :
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 व 3
(D) 1 , 2 ,3
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) 1 , 2 ,3
व्याख्या :
FRP केंद्र सरकार की CCEA (आर्थिक मामलो की कैबिनेट समिति) द्वारा कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की सिफारिश पर निर्धारित किया जाता है। यह केवल गन्ने की फसल के लिए लागु होता है।
प्रश्न : 3 – प्रोजेक्ट फ्रीडम कोनसे देश से संबंधित है ?
विकल्प :
(A) भारत
(B) ईरान
(C) USA
(D) UAE
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) USA
प्रोजेक्ट फ्रीडम सयुंक्त राज्य अमेरिका का एक सैन्य और मानवीय मिशन है जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को पुनः खोलना है। इसे USA द्वारा मई 2026 में शुरू किया गया था।
प्रश्न : 4 – हाल ही में IIT मद्रास द्वारा डीप-टेक स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कोनसे देश में अपना पहला अंतराष्ट्रीय सेंटर लॉन्च किया है ?
विकल्प :
(A) सयुंक्त राज्य अमेरिका
(B) फ्रांस
(C) जर्मनी
(D) स्वीडन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) सयुंक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या :
IIT मद्रास द्वारा डीप-टेक स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए USA के कैलिफोर्निया स्टेट में 7.5 मिलियन डॉलर के निवेश से अपना पहला अंतराष्ट्रीय सेण्टर लॉन्च किया है।
प्रश्न : 5 – भारत की कोनसी स्पेस-टेक स्टार्टअप कंपनी ने हाल ही में यूनिकॉर्न (जिसकी वैल्यूऐशन 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो) बनने की उपलब्धि हासिल की है ?
विकल्प :
(A) ISRO
(B) अग्निकुल कॉसमॉस
(C) In-Space
(D) स्काईरुट एयरोस्पेस
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) स्काईरुट एयरोस्पेस
व्याख्या :
Skyroot Aerospace भारत की एक निजी अंतरिक्ष (SpaceTech) कंपनी है, जिसकी स्थापना 2018 में हुई थी। इसका मुख्यालय Hyderabad में है। भारत की पहली निजी कंपनी जिसने रॉकेट लॉन्च किया। इसका रॉकेट विक्रम-S नवंबर 2022 को लॉन्च हुआ था।
प्रश्न : 6 – NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की “भारत में अपराध -2024” रिपोर्ट के अनुसार देश में अपराधों में कितनी गिरावट रही ?
विकल्प :
(A) 4 %
(B) 5 %
(C) 6 %
(D) 7 %
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 6 %
व्याख्या :
“भारत में अपराध -2024” के अनुसार भारत में अपराधों में समग्र रूप से 6% की कमी हुई, लेकिन साइबर अपराधों में 17% की वृद्धि भी हुई है। साइबर अपराध के सबसे ज्यादा मामले तेलंगाना राज्य में सामने आये है।
प्रश्न : 7 – 8 वें राष्ट्रमंडल युवा खेल 2027 का आयोजन कोनसे देश में किया जायेगा ?
विकल्प :
(A) माल्टा
(B) मलेशिया
(C) श्रीलंका
(D) स्कॉटलैंड
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) माल्टा
व्याख्या :
8 वें राष्ट्रमंडल युवा खेल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2027 में माल्टा में किया जायेगा।
📚 PYQ Corner :
प्रश्न : – वर्ष 2022-23 में राजस्थान में किस जिले में मक्का के अन्तर्गत क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) सर्वाधिक था ?
(Raj SI Exam – 05/04/2026)
विकल्प :
(A) उदयपुर
(B) चित्तौडग़ढ़
(C) भीलवाड़ा ✅
(D) बांसवाड़ा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
राजस्थान
प्रश्न : 8 – एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वर्ष 2026 में राजस्थान सरकार ने कुल कितने पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ? (Sujas Quiz – 77)
विकल्प :
(A) 5 करोड़
(B) 7 करोड़
(C) 10 करोड़
(D) 15 करोड़
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 10 करोड़
व्याख्या : एक पेड़ माँ के नाम अभियान एक केंद्रीय योजना है, जिसकी शुरुआत 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर की गयी थी। इस से प्रेरित होकर राजस्थान में मिशन हरियालो राजस्थान चलाया जा रहा है।
प्रश्न : 9 – राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों की पारदर्शी और कैशलेस टिकटिंग के लिए विकसित किए गए ‘ओ.बी.एम.एस.’ का पूर्ण रूप क्या है? (Sujas Quiz – 77)
विकल्प :
(A) ऑनलाइन बोर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम
(B) ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम
(C) ओपन बिजनेस मैनेजमेंट सिस्टम
(D) ऑनलाइन बेस मैपिंग सिस्टम
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम
व्याख्या : राज्य में OBMS (ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो पर्यटकों और नागरिको के लिए बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनता है।
प्रश्न : 10 – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजस्थान में अब तक कुल कितने पक्के मकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है? (Sujas Quiz – 77)
विकल्प :
(A) 15 लाख से अधिक
(B) 10 लाख से अधिक
(C) 24 लाख से अधिक
(D) 19 लाख से अधिक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) 19 लाख से अधिक
व्याख्या : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत राज्य में 2029 तक सभी के लिए घर उपलब्ध करने के उद्देश्य के साथ कुल 24,97,121 पक्के मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिनमे से 19 लाख से अधिक का निर्माण किया जा चूका है।
प्रश्न : 11 – राजस्थान सरकार की ‘स्वयंसिद्धा आश्रम योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है ? (Sujas Quiz – 77)
विकल्प :
(A) युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना
(B) महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करना
(C) बुजुर्गों और निराश्रितों को सम्मानजनक आश्रय, सहायता देना
(D) अनाथ बच्चों के लिए छात्रावास बनाना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) बुजुर्गों और निराश्रितों को सम्मानजनक आश्रय, सहायता देना
व्याख्या :
राज्य के कुल 17 जिलों में स्वयंसिद्धा आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। ये जिले है -अजमेर, बालोतरा,ब्यावर,भरतपुर,बीकानेर,चूरू,डीग,डीडवाना-कुचामन,जयपुर,जोधपुर,खैरथल-तिजारा,कोटपूतली-बहरोड़,कोटा,फलौदी,सलूम्बर,सीकर,उदयपुर।
प्रश्न : 12 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला – एक खेल’ के तहत बून्दी जिले का खेल कौन सा है ? (Sujas Quiz – 77)
विकल्प :
(A) एथलेटिक्स
(B) कबड्डी
(C) तीरंदाजी
D) क्रिकेट
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) कबड्डी
व्याख्या :
पांच गौरव योजना में बूंदी जिला = उपज -चावल, वनस्पति – धोक, उत्पाद – सैंड स्टोन, पर्यटन स्थल – रामगढ विषधारी टाइगर रिज़र्व एवं खेल – कबड्डी को शामिल किया गया है।
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।