Daily Current Affairs Quiz

“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय
प्रश्न : 1 – हाल ही में जारी “विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026” के अनुसार सर्वाधिक रेमिटेंस प्राप्त करने वाला देश कोनसा है ?
विकल्प :
(A) भारत
(B) USA
(C) चीन
(D) फ्रांस
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) भारत ।
व्याख्या :
विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत 137 बिलियन डॉलर रेमिटेंस के साथ विश्व में रेमिटेंस प्राप्ति में सर्वोच्च स्थान पर है। इस रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर मेक्सिको रहा।
प्रश्न : 2 – प्रथम अंतराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ किया जायेगा ?
विकल्प :
(A) बोत्सवाना
(B) ब्राज़ील
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) भारत
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) भारत ।
व्याख्या :
प्रथम अंतराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 1-2 जून 2026 को नई दिल्ली, भारत में किया जायेगा। अंतराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) का गठन वर्ष 2023 में भारत के नेतृत्व में किया गया था। इसका उद्देश्य सात बड़ी बिल्ली की प्रजातियों –बाघ , शेर , तेंदुआ , हिम तेंदुआ , चीता ,जैगुआर और प्यूमा का संरक्षण करना है
प्रश्न : 3 – DRDO द्वारा CBRN (रासायनिक ,जैविक , रेडियोलॉजिकल और परमाणु) क्षेत्र प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया ?
विकल्प :
(A) बेंगलुरु
(B) हैदराबाद
(C) नई दिल्ली
(D) मुंबई
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) नई दिल्ली
प्रश्न : 4 – हाल ही में निति आयोग द्वारा रियल टाइम शासन एवं अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कोनसा पोर्टल लॉन्च किया है ?
विकल्प :
(A) CPO (सेंट्रल प्रभारी ऑफिसर)।
(B) APO (एडिशनल प्रोटेक्शन ऑफिसर)।
(C) PPO (पब्लिक प्रोटेक्शन ऑफिसर)।
(D) IPO (इंटीग्रेटेड प्रभारी अफसर)।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) CPO (सेंट्रल प्रभारी ऑफिसर)।
व्याख्या :
निति आयोग द्वारा रियल टाइम शासन एवं अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए CPO (सेंट्रल प्रभारी ऑफिसर) पोर्टल लॉन्च किया गया है। निति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री निधि छिब्बर है।
प्रश्न : 5 – प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रक ऋण (PSL) फ्रेमवर्क किसकी पहल है ?
विकल्प :
(A) RBI की
(B) भारत सरकार की
(C) निति आयोग की
(D) भारत सरकार और RBI दोनों की
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) RBI की ।
व्याख्या :
प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रक ऋण (PSL) फ्रेमवर्क RBI की एक पहल है जिसके तहत बैंको को अपने ऋण का एक विशिष्ट भाग प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रको को आवंटित करना होता है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको के लिए कुल ऋण वितरण का 75%, लघु वित्त बैंको एवं शहरी सहकारी बैंको के लिए 60% एवं घरेलू वाणिज्यिक बैंको के लिए कुल ऋण वितरण का 40% PSL क्षेत्र को आवंटन करना होता है।
प्रश्न : 6 – हाल ही में भारत-अल्जीरिया सयुंक्त आयोग की पहली बैठक के कारण अल्जीरिया चर्चा में रहा , इसकी राजधानी क्या है ?
विकल्प :
(A) त्रिपोली
(B) अल्जीयर्स
(C) बमाको
(D) रबात
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) अल्जीयर्स
व्याख्या :
अल्जीरिया अफ्रीका के उत्तरी क्षेत्र ‘मगरेब’ में स्थित है। मगरेब क्षेत्र में मोरक्को ,अल्जीरिया ,ट्यूनीशिया और लीबिया के तटीय मैदान और एटलस पर्वत शामिल है।
प्रश्न : 7 – BRICS एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक का आयोजन कहां किया गया ?
विकल्प :
(A) कोटा
(B) मुंबई
(C) जयपुर
(D) तिरुवनंतपुरम
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) तिरुवनंतपुरम
व्याख्या :
BRICS 2026 सम्मेलन का आयोजन भारत में किया जाना प्रस्तावित है , जिसके तहत भारत में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में BRICS एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक का आयोजन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 07 मई 2026 को किया गया।
राजस्थान
प्रश्न : 8 – सशक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और स्थानीय भामाशाहों या समुदाय से खिलौने तथा शिक्षण सामग्री का समर्थन जुटाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के किस पोर्टल का उपयोग किया गया ? (Sujas Quiz – 76)
विकल्प :
(A) पोषण ट्रैकर पोर्टल
(B) सम्पर्क पोर्टल
(C) पंखुड़ी पोर्टल
(D) वात्सल्य पोर्टल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) पंखुड़ी पोर्टल।
प्रश्न : 9 – राजस्थान में घुमंतू और अर्ध घुमंतू समुदायों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा कौन सी योजना लागू की गई है ? (Sujas Quiz – 76)
विकल्प :
(A) दादूदयाल घुमंतू सशक्तीकरण योजना
(B) देवनारायण घुमंतू विकास योजना
(C) जाम्भोजी घुमंतू कल्याण योजना
(D) नवजीवन योजना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) दादूदयाल घुमंतू सशक्तीकरण योजना।
प्रश्न : 10 – अरावली पहाड़ियों और दुर्गम वन क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण के लिए प्रदेश के वन विभाग द्वारा किस आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा ? (Sujas Quiz – 76)
विकल्प :
(A) मैन्युअल सीडिंग
(B) ड्रोन सीडिंग
(C) हाइड्रोपोनिक्स
(D) टिश्यू कल्चर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) ड्रोन सीडिंग ।
प्रश्न : 11 – वर्तमान में राजस्थान के कुल कितने जिलों में स्वयंसिद्धा आश्रमों का संचालन किया जा रहा है ? (Sujas Quiz – 76)
विकल्प :
(A) 7
(B) 12
(C) 17
(D) 25
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 17
व्याख्या :
राज्य के कुल 17 जिलों में स्वयंसिद्धा आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। ये जिले है -अजमेर, बालोतरा,ब्यावर,भरतपुर,बीकानेर,चूरू,डीग,डीडवाना-कुचामन,जयपुर,जोधपुर,खैरथल-तिजारा,कोटपूतली-बहरोड़,कोटा,फलौदी,सलूम्बर,सीकर,उदयपुर।
प्रश्न : 12 – पंच गौरव योजना में “एक जिला – एक खेल” के तहत बारां जिले का खेल कौन सा है ? (Sujas Quiz – 76)
विकल्प :
(A) फुटबॉल
(B) कुश्ती
(C) बास्केटबॉल
(D) हॉकी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) फुटबॉल।
व्याख्या :
पांच गौरव योजना में बारां जिला = उपज -लहसुन, वनस्पति – चिरौंजी, उत्पाद – लहसुन उत्पाद, पर्यटन स्थल – रामगढ क्रेटर एवं खेल – फुटबॉल को शामिल किया गया है।
प्रश्न : 13 – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत राजस्थान में कितने पक्के मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है ? (Sujas Quiz – 76)
विकल्प :
(A) 23,97,121
(B) 24,97,121
(C) 25,97,121
(D) 22,97,121
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) 24,97,121 ।
व्याख्या :
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है। इसके तहत राजस्थान में 2029 तक 24,97,121 पक्के मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना की शुरुआत 20 नवंबर 2016 को की गयी थी।
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।