Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
Sujas Quiz :-
प्रश्न : 1 – जनजातीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने मैस भत्ता बढ़ाकर प्रति माह कितना कर दिया है ?
विकल्प :
(A) 3,000 रुपये
(B) 3,250 रुपये
(C) 3,500 रुपये
(D) 4,000 रुपये
Show Answer :-
(B) 3,250 रुपये |
प्रश्न : 2 – राज्य के 8 जिलों में जनजातीय समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कितने नए वन धन विकास केंद्र गठित किए गए हैं ?
विकल्प :
(A) 244
(B) 326
(C) 530
(D) 679
Show Answer :-
(C) 530 |
वन धन विकास योजना राजस्थान के 8 आदिवासी बहुल जिलों – बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर में लागु किया गया है। यह राजीविका के स्वयं सहायता समूह (SHG) मंच पर आधारित है। इसके तहत प्रत्येक वन धन विकास केंद्र में कम से कम 60% अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को शामिल करना अनिवार्य है।
प्रश्न : 3 –जल जीवन मिशन 2.0 की नई गाइडलाइन्स के तहत केंद्र सरकार के साथ एमओयू करने वाला राजस्थान कौन सा राज्य है ?
विकल्प :
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा
Show Answer :-
(A) पहला
जल जीवन मिशन का विस्तार और पुनर्गठन –
◆ कैबिनेट ने जल जीवन मिशन (JJM) की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। साथ ही बजट बढ़ाकर इसे JJM 2.0 के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा, जिसका ध्यान ग्रामीण पेयजल आपूर्ति क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों पर रहेगा।
◆ कैबिनेट ने मिशन की कुल लागत बढ़ाकर ₹8.69 लाख करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है। इसमें केंद्र सरकार की सहायता ₹3.59 लाख करोड़ रुपये होगी, जो पहले 2019–20 में स्वीकृत ₹2.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
◆ मिशन का पुनर्गठन करते हुए अब इसका ध्यान केवल बुनियादी ढांचा बनाने से हटाकर सेवा प्रदान करने पर होगा, जिसमें पेयजल प्रबंधन और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
◆ पूरे देश में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को स्रोत से लेकर नल तक डिजिटल रूप से मैप करने के लिए “Sujalam Bharat” नामक एक समान राष्ट्रीय डिजिटल फ्रेमवर्क लागू किया जाएगा।
◆ जल जीवन मिशन 2.0 के तहत दिसंबर 2028 तक देश के सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
👉 मंत्रिमंडल निर्णय: 10-03-2026
प्रश्न : 4 – राज्य बजट 2026-27 के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप स्किलिंग की स्थापना कहां की जाएगी ?
विकल्प :
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) कोटा
(D) बीकानेर
Show Answer :-
(B) जयपुर
प्रश्न : 5 – राज्य सरकार ने किस वर्ष तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा है ?
विकल्प :
(A) वर्ष 2028
(B) वर्ष 2026
(C) वर्ष 2027
(D) वर्ष 2030
Show Answer :-
(C) वर्ष 2027