Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

राजस्थान सिलिकोसिस नीति – 2019 

RCA TeamMay 14, 2024 · 2 min read
Advertisement

राजस्थान सिलिकोसिस नीति/Rajasthan Silicosis Niti-2019 

प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2019 

उद्देश्य-

  • सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों की पहचान करना,प्रमाणीकरण,और ईलाज की बेहतर व्यवस्था करना। 
  • श्रमिकों के लिए कार्य स्थलों जैसे- खदान,फैक्ट्री आदि स्थलों को धूल नियंत्रण के साथ-साथ मशीनों और साधनो की व्यवस्था के लिए बाध्य करना। 
  • सिलिकोसिस की रोकथाम व नियंत्रण के उपाय अपनाना। 
  • सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए तत्काल राहत व पुनर्वास की व्यवस्था करना। 
  • सिलिकोसिस बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करना।

लाभान्वित वर्ग- सिलिकोसिस पीड़ित एवं उसका परिवार। 

प्रावधान- 

  • सिलिकोसिस रोग के प्रमाणीकरण पर पुनर्वास के लिए 3 लाख रुपए की सहायता। 
  • सिलिकोसिस रोगी की मृत्यु पर अंतिम संस्कार हेतु 10,000 रुपए एवं परिवारजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता। 
  • सिलिकोसिस पीड़ित को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन। 
  • सिलिकोसिस विधवा को पेंशन का प्रावधान। 
  • सिलिकोसिस पीड़ित के परिवार को पालनहार योजना का लाभ। 
  • सिलिकोसिस पीड़ित के परिवार को आस्था कार्डधारी परिवार के समान समस्त BPL सुविधा तथा NFSA आदि से लाभान्वित किया जाना। 

नोट-

  • इस निति के साथ राजस्थान सिलिकोसिस निति जारी करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। (पहला राज्य हरियाणा 
  • राजस्थान द्वारा 2015 में सिलिकोसिस को महामारी के रूप में अधिसूचित किया गया था। 

सिलिकोसिस रोग के बारे में –

  • यह रोग आम तौर पर उत्खनन,निर्माण और भवन निर्माण उद्योगों में काम करने वालो में होता है। 
  • यह एक फेफड़ो की बीमारी है जो लम्बे समय तक सिलिका के छोटे-छोटे कणो के साँस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करने से होती है। 
  • इसके सामान्य लक्षणों में साँस लेने में परेशानी होना,खांसी ,बुखार और त्वचा का रंग नीला पड़ना शामिल है। 
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/rajasthan-silicosis-niti/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top