Rajasthan Mineral Policy – 2024
राजस्थान देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में से एक है। राज्य में कुल 81 प्रकार के खनिजों के भंडार है , जिनमे से वर्तमान में 58 प्रकार के खनिजों का खनन किया जा रहा ही। राज्य में खनिज क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा “राजस्थान खनिज निति – 2024” लागु की गई है, जिसके प्रमुख प्रावधान निम्न है –
लागु – 09 दिसंबर 2024 (राइज़िंग राजस्थान समिट के दौरान )
राजस्थान खनिज निति – 2024 – लक्ष्य
- मौजूदा 0.68% खनिज रियायत क्षेत्र को 2029-30 तक 1.0% और 2046-47 तक 2.0% तक विस्तारित करना
- वर्तमान में 58 प्रकार के खनिजों का खनन किया जा है जिसे 2047 तक 70 करना।
- प्रदेश की जीडीपी में खनिज क्षेत्र का वर्तमान योगदान 3.4 % है जिसे बढ़ाकर 2029 – 30 तक 5 % और 2046 – 47 तक 8 % करना।
- राज्य के राजस्व को 2029 – 30 तक 3 गुना एवं 2047 तक 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाना।
- 2029 – 30 तक 50 लाख एवं 2047 तक 1 करोड़ रोजगार लक्ष्य।
- खनिज संसाधनों की खोज में निजी भागीदारी को बढ़ावा देना।
- निवेशकर्ताओं के लिए Post Auction Facilitation Cell की स्थापना।
- केंद्र सरकार के साथ समन्वय में बहुमूल्य, रणनीतिक और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और नीलामी पर जोर।
- आवेदकों और रियायतग्राहियों को वन भूमि के परिवर्तन में सहायता करने के लिए क्षेत्रों को “भूमि बैंक” के रूप में नामित करना, खनिज रियायतों का समय पर संचालन सुनिश्चित करना।
- विनियामक और बुनियादी ढाँचे की चुनौतियों का समाधान करके और अनुमोदन के लिए समय कम करके व्यापार करने में आसानी बढ़ाना।
- नीलामी के लिए अधिक पेट्रोलियम अन्वेषण लाइसेंस (पीईएल) ब्लॉक बनाने में केंद्र सरकार की सहायता करना।
Note – इस से पहले की राज्य की खनिज नीतियाँ –
- 1978
- 1991
- 1994
- 2011
- 04 जून 2015
- राज्य में 22 मेजर खनिज एवं 36 माइनर खनिजों का खनन किया जा रहा है।
- वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्थान में खनिजों से राज्य को कुल राजस्व 7491 करोड़ रुपये था और इस क्षेत्र ने राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 3.4% का योगदान दिया।
- राज्य में मेजर खनिजों से वित्त वर्ष 2023-24 में सृजित राजस्व का क्रम –
- जिंक – 2419 करोड़ रुपए
- लाइम स्टोन – 823 करोड़ रुपए
- लिग्नाइट – 89 करोड़ रुपए
- राज्य में माइनर खनिजों से वित्त वर्ष 2023-24 में सृजित राजस्व का क्रम –
- चिनाई पत्थर – 596 करोड़ रुपए
- ग्रेनाइट – 312 करोड़ रुपए
- मार्बल – 284 करोड़ रुपए
ये भी पढ़े – ISRO-SpaDeX Mission- 2024