प्रश्न : – राजस्थान के निम्नलिखित स्थानों पर विचार कीजिए ? (Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025)
A. देवगढ़
B. सोढा, जैसलमेर
C. भाडला
D. फतेहगढ़
उपरोक्त में से कितने स्थान/स्थानों पर सोलर पार्क है/हैं ?
(1) C और D
(2) B और D
(3) A और D
(4) A और C
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
प्रश्न : – सितम्बर 2025 में प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी । इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए : (Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025)
कथन-A : माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना में 4 स्वदेशी 700 मेगावाट दाबायुक्त भारी पानी रिएक्टर सम्मिलित हैं ।
कथन-B : यह भारत की व्यापक “फ्लीट मोड” पहल का हिस्सा है ।
कथन-C : इसमें सम्मिलित रिएक्टर एन.पी.सी.आई.एल. द्वारा डिजाइन और विकसित किये जायेंगे ।
(1) केवल कथन A और C सत्य हैं ।
(2) केवल कथन A और B सत्य हैं ।
(3) केवल कथन B और C सत्य हैं ।
(4) तीनों कथन A, B और C सत्य हैं ।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
प्रश्न : – माही-बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए : (Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025)
(a) इस परियोजना में दो 700 मेगावाट के दाबायुक्त भारी पानी रिएक्टर स्थापित होंगे ।
(b) यह भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड के बीच का एक संयुक्त उद्यम है ।
(c) यह परियोजना भारत सरकार के फ्लीट मोड रिएक्टर कार्यक्रम का एक भाग है जिसके तहत 20 स्वदेशी दाबायुक्त भारी पानी रिएक्टरों का निर्माण किया जा रहा है ।
उपर्युक्त में से कौन सा/से सत्य है/हैं ?
(1) केवल (b) सत्य है ।
(2) (b) और (c) सत्य हैं ।
(3) (a), (b) और (c) सत्य हैं ।
(4) (a) और (b) सत्य हैं ।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
प्रश्न : – निम्न में से कौन से कथन राजस्थान में ऊर्जा के बारे में सही हैं ? नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए : (Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025)
(A) दिसंबर 2024 तक राजस्थान में ऊर्जा की अधिष्ठापित क्षमता 24,325.19 मेगावाट थी ।
(B) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में सौर ऊर्जा निर्माण की क्षमता 284 गीगावाट है ।
(C) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में पवन ऊर्जा निर्माण की क्षमता 142 गीगावाट है ।
(D) पवन और सौर ऊर्जा से राजस्थान की दिसंबर 2024 तक की कुल अधिष्ठापित ऊर्जा क्षमता का 35.59% प्राप्त हुआ ।
(1) केवल (B) और (C) सही हैं ।
(2) (A), (B), (C) और (D) सभी सही हैं ।
(3) (A), (B), (C) और (D) सभी गलत हैं ।
(4) केवल (A) और (D) सही हैं ।
(5) अनुत्तरित प्रश्न