Current Affairs : 13-14 Feb 2025

RamFebruary 16, 2025 · 6 min read
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
Advertisement
In this article 9 sections ▾

Table of Contents

Rajasthan

लाडो प्रोत्साहन योजना :

लाडो प्रोत्साहन योजना ‘राजश्री योजना’  के स्थान पर चलाई गयी है। इसके अंतर्गत 01 अगस्त 2024 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को  कुल 100000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी के लिए क्लिक करें –  लाडो प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना :

शुरुआत – 14 दिसंबर 2024 (महिला सम्मेलन उदयपुर से )

विभाग –  महिला एवं बाल विकास विभाग 

प्रावधान –

  • राज्य के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाना । 
  • 3 -6 वर्ष के बच्चे पात्र। 
  • प्रत्येक बच्चे को 100 ml दूध दिया जायेगा। 
  • इसके लिए मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार के दिन निर्धारित किये गये है।

मनीष शर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त :

राष्ट्रपति द्वारा अधिवक्ता मनीष शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है। श्री शर्मा को वकील के रूप में 31 साल का अनुभव है।

  • मनीष शर्मा की नियुक्ति के साथ अब उच्च न्यायालय में 34 न्यायाधीश हो गए है। 
  • राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान में न्यायाधीशों के लिए स्वीकृत पदों की संख्या  संख्या 50 है। 
  • श्री मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश है। 
  • राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान में तीन महिला न्यायाधीश है –
    1. रेखा बोराणा 
    2. नूपुर भाटी 
    3. शुभा मेहता 

उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति :

संविधान के अनुच्छेद 217 (1) में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान है। 

  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा कोलेजियम की सिफारिश पर, संबंधित राज्यपाल के परामर्श से की जाती है। 
  • अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में संबंधित राज्य के मुख्य न्यायाधीश से भी परामर्श किया जाता है।
  • उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृति की आयु 62 वर्ष है। (15 वें संविधान संशोधन 1963 के तहत न्यायाधीशों की सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गयी )
Advertisement

राजस्थान में तीन स्थानों पर 5G लैब स्थापित :

हाल ही में केंद्र सरकार के दूर संचार विभाग द्वारा देश में 5G  से जुड़े अनुसन्धान कार्यो को बढ़ावा देने के लिए देश में 100 स्थानों पर 5G लैब स्थापित की गयी है। जिनमे से राज्य को तीन लैब मिली है, ये निम्न है – 

  1. MBM University – Jodhpur 
  2. IIT – Jodhpur 
  3. MNIT -Jaipur 

Important Facts :

  • हाल ही चर्चा में रही मादा बाघिन  RBT – 103 का संबंध किस वन्यजीव अभ्यारण्य से है ? – रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व 

National

ISRO द्वारा 10 टन क्षमता के वर्टिकल प्रणोदक मिक्सर का विकास :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) द्वारा स्वेदशी विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए ठोस राकेट मोटरों के लिए 10 क्षमता का वर्टिकल प्रणोदक मिक्सर विकसित किया है।

  • यह उच्च क्षमता वाला मिक्सर भारी ठोस मोटर उत्पादन के लिए उत्पादकता, गुणवत्ता एवं थ्रूपुट बढ़ाने में सक्षम होगा। 
  • इसे बैंगलोर स्थित मैसर्स सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट और इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) द्वारा सयुंक्त रूप से विकसित किया गया है। 
Advertisement

38 वें राष्ट्रीय खेल :

भारत में 38वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन 28 जनवरी – 14 फरवरी 2025  तक उत्तराखंड में आयोजित किये गए। 

  • मोटो – संकल्प से शिखर तक 
  • लोगो एवं शुभंकर – मौली (हिमालयी मोनाल) 
  • इनमे कुल 35 खेल शामिल थे एवं 37 टीमों ने भाग लिया।
  • पहले स्थान पर  सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड रहा, जिसने 68 स्वर्ण, 26 सिल्वर एवं 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 121 पदक जीते, एवं राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी अपने नाम की। 
  • 39वें राष्ट्रिय खेलों का आयोजन 2027 में मेघालय में किया जायेगा। 
Rank  State Gold Silver Bronze Total
1 Service 68 26 27 121
2 Maharashtra 54 71 76 201
3 Haryana 48 47 58 153
15 Rajasthan  9 11 23 43

38वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान : –

राजस्थान इन खेलों में कुल 43 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहा। जिनमे 9 स्वर्ण, 11 सिल्वर और 23 कांस्य पदक है। 

राजस्थान ने सबसे ज्यादा पदक 12 वुशु प्रतियोगिता में जीते। जिनमे स्वर्ण 4, रजत 1 एवं 7 कांस्य पदक है।  

SR  Sports Gold Winner
1 Wushu

4

  1. नीलम चौधरी 
  2. शुभम गोरा 
  3. नितिका बंसल 
  4. महक शर्मा 
2 Shooting 1 अनंतजीत सिंह 
3 Kabaddi 1 –
4 Archery 1 रजत चौहान 
5 Weightlifting 1 हरचरण सिंह 
6  Canoeing & Kayaking  1  प्रद्युम्ना सिंह 

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन :

भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागु करने की घोषणा की, इसके साथ ही अब तक मणिपुर में 11 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।  इससे पहले मणिपुर में आखिरी बार 2001 – 02 में यह शासन लगा था। 

  • मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा है, जिसके मुख्यमंत्री ने 09 फरवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

राष्ट्रपति शासन के बारे में – 

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रावधान है। यदि किसी राज्य की सरकार संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार नहीं चलती है, तो राष्ट्रपति राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन लगा सकता है। 
  • राष्ट्रपति शासन लागु होने के बाद इसे दो महीने में संसद के दोनों सदनों से साधारण बहुमत से अनुमोदन प्राप्त होना जरूरी है, अन्यथा दो महीने बाद यह स्वतः समाप्त हो जाता है। 
  • एक बार संसद की अनुमति मिलने के बाद इसे अधिकतम 6 महीने तक जारी रखा जा सकता है, और हर 6 महीने में संसद की मंजूरी के साथ इसे अधिकतम 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • राष्ट्रपति शासन की उद्धघोषणा  के साथ संबंधित राज्य की विधानसभा को केवल निलंबित किया जा सकता है। संसद की मंजूरी मिलने के बाद ही राज्य की विधानसभा को भंग किया जा सकता है। 
  • एस.आर. बोम्मई v/s भारत संघ वाद 1994 में उच्चत्तम न्यायालय ने निर्णय दिया की अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन न्यायिक समीक्षा के अधीन होगा। 

ये भी पढ़े : – राजस्थान में राष्ट्रपति शासन 

International

Advertisement

जलवायु जोखिम सूचकांक/Climate Risk Index – 2025

हाल ही में पर्यावरण थिंक टैंक “जर्मनवॉच” द्वारा वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक रिपोर्ट 2025 जारी की गयी। भारत के संबंध में इसके आकड़े निम्न है –  

  • दीर्घ कालीन (1993 – 2022) तक की अवधि में भारत, चरम मौसम की घटनाओं के कारण सबसे अधिक प्रभावित देशो में 6वें स्थान पर रहा। 
  • इसमें 1st स्थान पर Dominica एवं 2nd  स्थान पर China रहा। 
  • अल्पकालीन अवधि (वर्ष 2022) की रैंकिंग में भारत का स्थान 49 वां रहा, जबकि 2019 में भारत की यह रँकिंग 7वीं थी। 

भ्रष्टाचार बोध सूचकांक(CPI) 2024 :

हाल ही में अंतराष्ट्रीय गैर – सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (CPI) – 2024 जारी किया –

  • भारत की रैंक इसमें 96 रही, जबकि  CPI-2023 में भारत 93वें स्थान पर था। 
  • CPI – 2024 में डेनमार्क सबसे कम भ्रष्टाचार के साथ शीर्ष पर रहा। 
  • भारत के पड़ोसी दशो की रैंक –
    • चीन – 76
    • श्रीलंका – 121 
    • पाकिस्तान – 135 
    • बांग्लादेश – 149 

Important Facts

  • हाल ही में ब्रिटेन द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को कोनसी उपाधि प्रदान की गयी है ? – नाइटहुड 
  • हाल ही में विश्व आर्थिक मंच की वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक का आयोजन कहाँ हुआ ? – दावोस (स्विट्जरलैंड) 
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-affairs-13-14-feb-2025/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top