Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Rajasthan Mineral Policy 2024 (राज. खनिज निति – 2024)

RCA TeamJanuary 2, 2025 · 3 min read
Advertisement

Rajasthan Mineral Policy – 2024 

राजस्थान देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में से एक है। राज्य में कुल 81 प्रकार के खनिजों के भंडार है , जिनमे से वर्तमान में 58 प्रकार के खनिजों का खनन किया जा रहा ही। राज्य में  खनिज क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा “राजस्थान खनिज निति – 2024” लागु की गई है, जिसके प्रमुख प्रावधान निम्न है –

लागु – 09 दिसंबर 2024 (राइज़िंग राजस्थान समिट के दौरान )

राजस्थान खनिज निति – 2024 – लक्ष्यRajasthan Mineral Policy 2024 - Target

  • मौजूदा 0.68% खनिज रियायत क्षेत्र को 2029-30 तक 1.0% और 2046-47 तक 2.0% तक विस्तारित करना
  • वर्तमान में 58 प्रकार के खनिजों का खनन  किया जा है जिसे 2047 तक 70 करना।
  • प्रदेश की जीडीपी में खनिज क्षेत्र का वर्तमान योगदान  3.4 % है जिसे बढ़ाकर 2029 – 30 तक 5 % और 2046 – 47 तक 8 % करना।
  •  राज्य के राजस्व को  2029 – 30 तक 3 गुना एवं 2047 तक 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाना।
  •  2029 – 30 तक 50 लाख एवं 2047 तक 1 करोड़ रोजगार लक्ष्य।
  • खनिज संसाधनों की खोज में निजी भागीदारी को बढ़ावा देना।
  • निवेशकर्ताओं के लिए Post Auction Facilitation Cell की स्थापना।
  • केंद्र सरकार के साथ समन्वय में बहुमूल्य, रणनीतिक और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और नीलामी पर जोर।
  • आवेदकों और रियायतग्राहियों को वन भूमि के परिवर्तन में सहायता करने के लिए क्षेत्रों को “भूमि बैंक” के रूप में नामित करना, खनिज रियायतों का समय पर संचालन सुनिश्चित करना।
  • विनियामक और बुनियादी ढाँचे की चुनौतियों का समाधान करके और अनुमोदन के लिए समय कम करके व्यापार करने में आसानी बढ़ाना।
  • नीलामी के लिए अधिक पेट्रोलियम अन्वेषण लाइसेंस (पीईएल) ब्लॉक बनाने में केंद्र सरकार की सहायता करना।

Note – इस से पहले की राज्य की खनिज नीतियाँ –

      1. 1978
      2. 1991
      3. 1994
      4. 2011
      5. 04 जून 2015
  • राज्य में 22 मेजर खनिज एवं 36 माइनर खनिजों का खनन किया जा रहा है।
  • वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्थान में खनिजों से राज्य को कुल राजस्व 7491 करोड़ रुपये था और इस क्षेत्र ने राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 3.4% का योगदान दिया।
  • राज्य में मेजर खनिजों से वित्त वर्ष 2023-24 में सृजित राजस्व का क्रम –
      1. जिंक – 2419 करोड़ रुपए
      2. लाइम स्टोन – 823 करोड़ रुपए
      3. लिग्नाइट – 89 करोड़ रुपए
  • राज्य में माइनर खनिजों से वित्त वर्ष 2023-24 में सृजित राजस्व का क्रम –
      1. चिनाई पत्थर  – 596 करोड़ रुपए
      2. ग्रेनाइट – 312  करोड़ रुपए
      3. मार्बल – 284  करोड़ रुपए

ये भी पढ़े – ISRO-SpaDeX Mission- 2024 

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/rajasthan-mineral-policy-2024/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top