राजस्थान राज्य महिला आयोग 

RamJune 9, 2024 · 2 min read · Updated: September 12, 2024
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
Advertisement

राजस्थान राज्य महिला आयोग/Rajasthan State Woman Commission

Rajasthan State Woman Commission

राजस्थान राज्य महिला आयोग एक सांविधिक निकाय है जिसका गठन, राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम-1999 के तहत 15 मई 1999 को किया गया। इसके उद्देश्य निम्न है –

  • राज्य में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निवारण।
  • महिलाओं के हितों की रक्षा।
  • महिलाओं से संबंधित प्रचलित कानूनों की समीक्षा और महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सरकार से संशोधन का अनुरोध करना।
  • महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलो पर राजस्थान सरकार क सलाह देना।

गठन- 15 मई 1999

मुख्यालय- जयपुर

कार्यकाल- 03 वर्ष

नियुक्ति एवं त्याग पत्र- राज्य सरकार (मुख्यमंत्री)

संरचना- 01 अध्यक्ष एवं 4 सदस्य।

 

राजस्थान राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष की सूची-

क्र.स. अध्यक्ष का नाम  कार्यकाल 
1 कान्ता खतूरिया 25/05/1999 से 24/05/2002
2 पवन सुराणा 28/01/2003 से 27/01/2006
3 तारा भण्डारी 15/04/2006 से 14/04/2009
4 मीरा महर्षि (कार्यवाहक) 17/10/2009 से 18/08/2010
5 सरिता सिंह (कार्यवाहक) 24/11/2011 से 23/11/2011
6 लाडकुमारी जैन 24/11/2011 से 23/11/2014
7 सुमन शर्मा 20/10/2015 से 19/10/2018

 

आयोग की शक्तियां-

  • आयोग के पास सिविल कोर्ट की शक्तियां है।
  • आयोग किसी गवाह को बुलाना,उसी उपस्थिति सुनिश्चित करना और उसकी जाँच पड़ताल क्र सकता है।
  • किसी दस्तावेज की खोज और उसकी प्रस्तुति करने की शक्ति।
  • हलफनामों पर साक्ष्य प्राप्त करना।
  • गवाहों की पड़ताल के लिए अभियान देना या सम्मन जारी करना।
  • किसी भी सार्वजनिक रिकॉर्ड या उसकी प्रतिलिपि का सार्वजनिक कार्यालय से अधिग्रहण।
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/rajasthan-state-woman-commission/
Advertisement

1 thought on “राजस्थान राज्य महिला आयोग ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top