राजस्थान राज्य वित्त आयोग

RamJune 9, 2024 · 4 min read · Updated: January 15, 2025
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
Advertisement

राजस्थान राज्य वित्त आयोग/Rajasthan State Finance Commission 

राजस्थान राज्य वित्त आयोग

 

संवैधानिक प्रावधान-

  • राज्य वित्त आयोग एक सवैंधानिक संस्था है। 73 वें एवं 74 वें संविधान संशोधन 1992 के तहत स्थानीय निकायों की वित्तीय समीक्षा हेतु प्रति 5 वर्ष के अंतराल पर राज्यपाल द्वारा वित्त आयोग का गठन गठन किया जाता है।
  • संविधान में पंचायती राज संस्थाओं हेतु भाग-9,अनुच्छेद-243 i(झ) एवं नगरीय संस्थाओ हेतु भाग-9क, अनुच्छेद-243 Y(म) में राज्य वित्त आयोग का प्रावधान किया गया है।
  • राज्य के प्रथम वित्त आयोग का गठन 24 अप्रैल 1994 को किया गया, जिसने 01 अप्रैल 1995 से कार्य प्रारम्भ किया।

कार्यकाल- 05 वर्ष (इसमें अधिकतम व न्यूनतम आयु का प्रावधान नहीं है। )

संरचना – वित्त आयोग एक बहु-सदस्यीय निकाय है जिसमे 1 अध्यक्ष एवं अधिकतम 4 सदस्य हो सकते है। 

नियुक्ति- राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति मंत्री परिषद की सलाह से राज्यपाल करता है। राज्य वित्त आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त चार सदस्य हो सकते है।

योग्यता- दो सदस्य न्यायिक पृष्ठ्भूमि से, एक सदस्य लेखा मामलो का विशेषज्ञ तथा एक सदस्य आर्थिक मामलो का विशेषज्ञ होना चाहिए।अध्यक्ष पद हेतु किसी विशेष योग्यता का उल्लेख नहीं है।

त्याग पत्र- राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अपना त्यागपत्र राज्यपाल को देते है।

हटाने की प्रक्रिया- राज्य सरकार (मंत्री परिषद) की अनुशंसा पर राज्यपाल द्वारा।

Advertisement

प्रतिवेदन- आयोग द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को दिया जाता है जिसे राज्यपाल राज्य विधान मंडल के समक्ष रखवाते है।

कार्य – 

  • राज्य सरकार को प्राप्त राजस्व आय में से पंचायती राज एवं नगरीय निकायों को धन वितरण।
  • स्थानीय निकायों द्वारा कौन-कौन से कर, चुंगी , टोल , शुल्क का संग्रहण करना चाहिए, इसकी सिफारिश करना।
  • राज्य की संचित निधि से कितना अनुदान स्थानीय निकायों को दिया जाये, इसकी सिफारिश करना।
  • यह स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति की समय – समय पर समीक्षा करना।
  • केंद्र एवं राज्यों के मध्य वित्तीय संबंधो में मध्यस्थता करना।
  • राज्यपाल द्वारा सौंपे गए अन्य कृत्यों का सम्पादन करना।

राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष – List 

वित्त आयोग  कार्यकाल  अध्यक्ष  सिफारिश 
पहला 01/04/1995 से 31/03/2000 तक श्री कृष्ण कुमार गोयल राज्य के शुद्ध कर राजस्व का 2.18% स्थानीय निकायों को वितरण
दूसरा 01/04/2000 से 31/03/2005 तक श्री हीरालाल देवपुरा राज्य के शुद्ध कर राजस्व का 2.25% स्थानीय निकायों को वितरण
तीसरा 01/04/2005 से 31/03/2010 तक श्री माणिक चंद सुराणा राज्य के शुद्ध कर राजस्व का 3.50% स्थानीय निकायों को वितरण
चौथा 01/04/2010 से 31/03/2015 तक श्री बी. डी. कल्ला राज्य के शुद्ध कर राजस्व का 5% स्थानीय निकायों को वितरण
पाँचवा 01/04/2015 से 31/03/2020 तक डॉ. ज्योति किरण राज्य के शुद्ध कर राजस्व का 7.182% स्थानीय निकायों को वितरण
छठवाँ 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 श्री प्रद्युम्न सिंह

छठा वित्त आयोग – 

  • अध्यक्ष – श्री प्रद्युम्न सिंह
  • सदस्य – (1) लक्ष्मण सिंह  (2) अशोक लाहोटी
  • कार्यकाल –  01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025

इस आयोग द्वारा अंतिम रिपोर्ट सितम्बर 2023 में राज्यपाल की दी, जिसकी सिफारिशें निम्न है –

  • राज्य स्वयं के शुद्ध कर राजस्व का 6.75 % पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकायो के मध्य वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर क्रमशः 75.10 % एवं 24.90 % के अनुपात में वितरित किया जाये।
  • राशि को जिलेवार वेटेज के आधार पर राज्य की जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों को क्रमशः 5:20:75 के अनुपात में वितरित किया जाये।
  • अनुदान की 55 % राशि का उपयोग मूलभूत एवं विकास कार्यो हेतु , 40 % राशि का उपयोग राष्ट्रीय और राज्य प्राथमिकता योजनाओ को लागु करने हेतु एवं 5 % राशि विभिन्न कार्यो एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु उपयोग।

स्मरणीय तथ्य –

  • राज्य वित्त आयोग की एक मात्र महिला अध्यक्ष – डॉ ज्योति किरण
  • हीरालाल देवीपुरा राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री (न्यूनतम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री – मात्र 16 दिन ) एवं विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके है।

 

Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/rajasthan-state-finance-commission/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top