Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 18 Oct 2026

Ramअक्टूबर 19, 2026 · 7 min read
Advertisement
Daily Sujas Quiz-240 : 18 October 2026
In this article 3 sections ▾

Daily Sujas Quiz




Advertisement


पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना (विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026):

  • मुख्यमंत्री ने राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के तहत अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना शुरू की। बजट में की गई इस घोषणा के तहत जयपुर के जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना, सेक्टर-9 में बहुमंज़िला फ्लैट्स का पंजीकरण शुरू हुआ है।
  • फेज-1 में 3 बीएचके फ्लैट की कुल लागत पर 15 लाख रुपये और 2 बीएचके पर 12 लाख रुपये की विशेष छूट मिलेगी। आगे चरणबद्ध रूप से दूसरे संभागों में भी ऐसी योजनाएँ आएँगी।
  • पत्रकारों के अधिस्वीकरण के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अनुभव 15 वर्ष तय कर छूट दी गई हैं।

अजमेर: पुष्कर और प्रमुख पर्यटन स्थल :

  • अजमेर शहर की स्थापना राजा अजयपाल चौहान ने 7वीं शताब्दी में की थी, और 12वीं शताब्दी तक ये चौहान वंश का केंद्र रहा। चौहानों ने भारत का पहला पहाड़ी दुर्ग तारागढ़ बनवाया।
  • हिंदू शास्त्रों में पुष्कर झील को “तीर्थराज” (सभी तीर्थों का राजा) कहा गया है। अर्धचंद्राकार यह झील करीब 8–10 मीटर गहरी है और इसके चारों ओर 52 स्नान घाट और 400 से अधिक मंदिर हैं।
  • सोनीजी की नसियाँ (अजमेर जैन मंदिर) भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) को समर्पित है और 19वीं शताब्दी के अंत में बना था। इसके मुख्य कक्ष को सोने की परत वाली लकड़ी की आकृतियों के कारण “स्वर्ण नगरी” कहा जाता है। इसका ज़िक्र कर्ट टिट्ज़े की पुस्तक “Jainism: A Pictorial Guide to the Religion of Non-Violence” में है।
  • आनासागर झील का निर्माण अजयपाल चौहान के पुत्र अर्णोराज (आनाजी) ने 1135 से 1150 ई. के बीच करवाया था। मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने यहाँ पाँच मंडप (बारादरी) बनवाए।

स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (18 अक्टूबर 2026)

For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-18-oct-2026/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
सुजस क्विज़ अब PDF में, मुफ़्त
साप्ताहिक PDF7 दिन की क्विज़हर रविवार
मासिक PDFपूरे महीने की क्विज़महीने के आख़िर में
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
रोज़ का Sujas Quiz और करंट अफेयर्स सबसे पहले पाएँ Telegram से जुड़ें
Scroll to Top