
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – राजस्थान में महिला सुरक्षा के लिए कितने एंटी रोमियो स्क्वॉड संचालित किए जा रहे हैं?
(A) 45
(B) 55
(C) 65
(D) 75
Show Answer :-
(C) 65
व्याख्या : 65 एंटी-रोमियो स्क्वॉड: यह दस्ता प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों के आसपास 24 घंटे पारियों (Shifts) में मुस्तैद रहकर गश्त करता है।
प्रश्न : 2 – नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कितनी नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ किया?
(A) 50 यूनिट्स
(B) 75 यूनिट्स
(C) 100 यूनिट्स
(D) 150 यूनिट्स
Show Answer :-
(C) 100 यूनिट्स
व्याख्या : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 अक्टूबर 2026 को नवरात्र के अवसर पर जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधों की रोकथाम करना तथा उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना है।
प्रश्न : 3 – त्रिपुरा सुंदरी का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(A) डूंगरपुर
(B) बांसवाड़ा
(C) उदयपुर
(D) प्रतापगढ़
Show Answer :-
(B) बांसवाड़ा
व्याख्या :
यह माता त्रिपुरा सुंदरी या तुरतिया माता को समर्पित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। मंदिर में देवी की अष्टादश (18) भुजाओं वाली काले पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। यह मंदिर वागड़ क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना के फेज-1 में 2 बीएचके फ्लैट पर कितने रुपये की छूट देने की घोषणा की गई है?
(A) 8 लाख रुपये
(B) 10 लाख रुपये
(C) 12 लाख रुपये
(D) 15 लाख रुपये
Show Answer :-
(C) 12 लाख रुपये
व्याख्या :
मुख्यमंत्री ने राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के तहत अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना शुरू की। बजट में की गई इस घोषणा के तहत फेज-1 में 3 बीएचके फ्लैट की कुल लागत पर 15 लाख रुपये और 2 बीएचके पर 12 लाख रुपये की विशेष छूट मिलेगी।
प्रश्न : 5 – राजस्थान पुलिस की टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स के जवानों को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण देने का उद्देश्य क्या है?
(A) फ्रांस में पुलिस सेवा के लिए चयन करना
(B) फ्रेंच और फ्रैंकोफोन पर्यटकों की बेहतर सहायता करना
(C) फ्रांसीसी संगीत कार्यक्रमों का आयोजन करना
(D) पुलिसकर्मियों को विदेश भ्रमण कराना
Show Answer :-
(B) फ्रेंच और फ्रैंकोफोन पर्यटकों की बेहतर सहायता करना
व्याख्या :
📌 सुजस: 19 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
- युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल शुरू किया गया है।
- नशामुक्ति के लिए 350 से अधिक महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ‘नई किरण’ नशामुक्ति केंद्र खोले गए हैं, ‘राज सवेरा’ के तहत जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड बन रहे हैं।
जोधपुर: द ब्लू सिटी :
- जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां के किले, महल, मंदिर, हवेलियां व घर नीले रंग में रंगे होने के कारण इसे ‘ब्लू सिटी’ कहा जाता है। मोती महल, फूल महल और शीश महल इसकी सुंदर नक्काशी के लिए प्रसिद्ध हैं।
- जोधपुर दुर्लभ मारवाड़ी या मालानी नस्ल के घोड़ों के लिए भी जाना जाता है।
- मारवाड़ महोत्सव हर वर्ष आश्विन माह (सितंबर-अक्टूबर) में दो दिन जोधपुर में और एक रात थार मरुस्थल के ओसियां में राजस्थान के वीरों की स्मृति में मनाया जाता है; इसे पहले ‘मांड महोत्सव’ कहा जाता था।
- मेहरानगढ़ में फतेह पोल के पास स्थित रानीसर और पदमसर झीलें वर्ष 1459 में बनीं। रानीसर का निर्माण राव जोधा की पत्नी रानी जसमादे हाड़ी ने और पदमसर का निर्माण राणा सांगा की पुत्री व राव गांगा की रानी पद्मिनी ने करवाया।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (18 अक्टूबर 2026)
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-19-oct-2026/





